{"_id":"663286919bc68b3245014007","slug":"24-days-left-for-voting-more-than-3500-weapons-not-yet-deposited-in-police-stations-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-116257-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मतदान के 24 दिन शेष, थानों में अब तक जमा नहीं हुए 3500 से ज्यादा हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मतदान के 24 दिन शेष, थानों में अब तक जमा नहीं हुए 3500 से ज्यादा हथियार
विज्ञापन
फतेहाबाद में शहर थाना
फतेहाबाद। लोकसभा मतदान को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 24 दिन बाद यानि 25 मई को मतदान होना है। आचार संहिता लगते ही पुलिस विभाग ने लाइसेंसी हथियारों को थानों में जमा करवाने के निर्देश जारी कर दिए थे। लेकिन अभी तक साढ़े तीन हजार से ज्यादा लाइसेंसी हथियार थानों में जमा नहीं हुए है। पुलिस विभाग ऐसे लाइसेंसी धारकों की सूची तैयार कर रहा है जिन्होंने अभी तक हथियार जमा नहीं करवाए है। विभाग इन पर कार्रवाई कर सकता है। पांच मई तक अगर हथियार जमा नहीं करवाते हैं तो लाइसेंस रद्द करने की तैयारी है।
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 9354 लाइसेंसी हथियार हैं। अब तक 5607 हथियार थानों में जमा हो चुके हैं। लेकिन 3747 हथियार अभी तक जमा नहीं हुए है। पुलिस विभाग के अधिकारियों की माने तो चुनाव के दौरान हथियार थानों में जमा करवाए जाते हैं ताकि इनका गलत प्रयोग न हो सके।
जिले में ये हैं थाने
शहर थाना फतेहाबाद
सदर थाना फतेहाबाद
शहर थाना रतिया
सदर थाना रतिया
थाना भूना
थाना जाखल
थाना भट्टूकलां
शहर थाना टोहाना
सदर थाना टोहाना
-- -- -- -- -
अवैध हथियारों पर भी पुलिस की नजर
लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस विभाग की अवैध हथियारों पर भी नजर है। अवैध हथियारों को लेकर अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। जिसमें सीआईए, एवीटी स्टाफ भी शामिल है। फतेहाबाद के सदर थाना, रतिया सदर थाना, भट्टूकलां क्षेत्र में अवैध हथियारों का ज्यादा इस्तेमाल रहता है।
विज्ञापन
कोट
अगर लाइसेंसी हथियार पांच मई तक जमा नहीं करवाए जाते हैं तो इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। लाइसेंस रद्द भी किया जा सकता है।
- रणजीत सिंह, शहर थाना प्रभारी
-- -- -- -- --