{"_id":"5b58c7c04f1c1b8f568b66a3","slug":"21532544960-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"च्चों के अधिकारों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कत्र्तव्य : सीजेएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
च्चों के अधिकारों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कत्र्तव्य : सीजेएम
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य : सीजेएम
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। आज के बच्चे देश के भविष्य के निर्माण के कर्णधार और सूत्रधार हैं। मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ और शिक्षित बच्चे ही देश को समग्र विकास के रास्ते पर अग्रसर कर सकते हैं। इसलिए बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा करना परिवार के सदस्यों से लेकर हर आम नागरिक का कर्तव्य है। यह बात जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राहुल बिश्नोई ने बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों पर सशक्त युवा शक्ति सशक्त समाज के नाम से आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान उपस्थित लोगों को कही। इस कार्यशाला का आयोजन जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण और जिला बाल संरक्षण इकाई फतेहाबाद के द्वारा संयुक्त रुप से जिला बाल संरक्षण अधिकारी प्रदीप कुंडू की अध्यक्षता में किया गया।
सीजेएम राहुल बिश्नोई ने कहा कि प्राधिकरण के द्वारा जिले के अनेक गांवों में कानून सहायता केंद्र खोले गए हैं, जहां से कोई भी आमजन और बच्चे निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा स्कूलों में निशुल्क कानूनी सहायता जागरूकता शिविर भी लगाए जा रहे हैं और बच्चों से जुड़े हुए कानूनों की जानकारी भी दी जा रही है।
सीजेएम ने रिषिहुड विश्वविद्यालय के निदेशक एवं विभिन्न विभागों से संबंधित अधिकारियों का इस कार्यशाला में शिरकत करने पर धन्यवाद किया तथा युवाओं को इनके मार्गदर्शक का लाभ उठाने के लिए कहा।
विज्ञापन
दो दिवसीय सेमिनार में रिषिहुड विश्वविद्यालय के निदेशक कौशिक अकीवाटकर ने मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की। निदेशक ने सक्षम युवाओं को कौशल विकास एवं युवाओं के प्रशिक्षण व विकास आदि युवाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे।