{"_id":"5ab00b354f1c1bbb758b6792","slug":"21521486645-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा उच्चशिक्षा बोर्ड की टीम ने डिफेंस डिग्री कालेज का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा उच्चशिक्षा बोर्ड की टीम ने डिफेंस डिग्री कालेज का किया औचक निरीक्षण
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। भूना रोड स्थित डिफेंस डिग्री कॉलेज का हरियाणा उच्च शिक्षा बोर्ड की टीम ने औचक निरीक्षण किया। यह टीम उपनिदेशक देवेंद्र सिंह गोदारा के नेतृत्व में पहुंची। इस दौरान उपनिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह व मुख्य लेखाकार अधिकारी कमलजीत सिंह ने टीम सदस्य के रूप में भाग लिया। निरीक्षण टीम ने कालेज भवन, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, ज्योग्राफी लैब, साइकोलाजी लैब, लाइब्रेरी, खेल मैदान आदि प्रत्येक जरूरी सुविधाओं को जांचा। कालेज प्राचार्य डॉ. सुभाष मानसा ने बताया कि टीम ने शिक्षा से जुड़े हर पहलु को गंभीरता जांचा। उन्होंने बताया कि टीम ने कालेज द्वारा बनाए जा रहे नए भवन का भी निरीक्षण किया। इस अवसर जसवीर नैन, जोधाराम, जगवीर सिंह, संतोष, मनप्रीत कौर, पीएस मेग्गी, अवतार सिंह आदि मौजूद रहे।