फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   10 साल सीएम रहते हुड्ड़ा को नहीं आई फतेहाबाद की याद: कैरों

10 साल सीएम रहते हुड्ड़ा को नहीं आई फतेहाबाद की याद: कैरों

Sun, 26 Nov 2017 01:58 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
10 साल सीएम रहते हुड्ड़ा को नहीं आई फतेहाबाद की याद: कैरों
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद
इनेलो के जिला प्रधान बलविन्द्र सिंह कैरों ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा सरकार में जिला उपेक्षा का शिकार रहा है। कांग्रेस की 10 साल सरकार रही और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने फतेहाबाद जिले के लोगों की समस्याओं को दूर करने की बजाए उनकी समस्याएं बढ़ाने का काम किया। लोगों के रोजगार के केन्द्र भूना शुगर मिल को भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री बनते ही बंद कर दिया था। इस मिल को पुन: खुलवाने के लिए जिले के व्यापारियों व किसानों ने बड़े आंदोलन भी किए, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने किसानों की एक नहीं मानी। उन्होंने कहा कि यहां तक कि पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह व पूर्व संसदीय सचिव दुड़ाराम भी किसानों का साथ छोड़ गए थे।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने 10 साल तक तो फतेहाबाद जिले की सुध नहीं ली, लेकिन अब वह दलित पंचायत करके जिले में लोगों से वोटों की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि जब इनेलो की सरकार थी तो पूर्व मुख्यमंत्री व इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला हर महीने फतेहाबाद में रुककर लोगों की समस्याओं को सुनते थे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा सरकार है और यह सरकार भी अपने वायदे पर खरा नहीं उतरी है।
विज्ञापन

नोटबंदी और जीएसटी लागू करके भाजपा ने हर वर्ग की कमर तोड़कर रख दी है। आज किसानों के खिलाफ धक्काशाही करके मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। लोगों के दुख दर्द कोई सुनने वाला नहीं है। इनेलो की सरकार बनने पर ही जिला का चहुंमुखी विकास करवाया जलाएगा। जिले की जनता अब कांग्रेस व भाजपा की जनविरोधी नीतियों को समझ चुकी है व इनकी बातों में नहीं आने वाली। इस अवसर पर इनेलो के हलका प्रधान भरत सिंह परिहार ने कहा कि एक ओर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा दलित पंचायतें कर रहे हैं तो दूसरी ओर अपने ही दलित कांग्रेस अध्यक्ष को पिटवाते हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल वोटों की राजनीति है, नाकि दलितों को अपने साथ लेकर उनकी समस्याओं को सुनने की। इस अवसर पर इनेलो के शहरी प्रधान पवन चुघ भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed