फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   धान के दाम फिर पहुंचे आसमान, 32 सौ रूपये प्रति क्विंटल तक पहुंचे, दीवाली तक 35 सौ तक पहुंचने की संभावना

धान के दाम फिर पहुंचे आसमान, 32 सौ रूपये प्रति क्विंटल तक पहुंचे, दीवाली तक 35 सौ तक पहुंचने की संभावना

Thu, 05 Oct 2017 11:35 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
धान के दाम फिर पहुंचे आसमान, 32 सौ रूपये प्रति क्विंटल तक  पहुंचे, दीवाली तक 35 सौ तक पहुंचने की संभावना
धान के दाम 32 सौ प्रति क्विंटल, दिवाली तक 35 सौ पहुंचने की संभावना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
अनाजमंडी में इस बार धान की 1509 किस्म के दाम अब नये रिकार्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। 1509 किस्म के बासमती उत्पादक किसानों को छह साल बाद मुनाफा मिल रहा है। वीरवार को अनाजमंडी में 1509 धान के 3140 रुपये एवं टोहाना की अनाजमंडी में 3190 रुपये प्रति क्विंटल बिका। बताया गया है कि दिवाली तक धान के दाम 35 सौ रुपये का स्तर पार कर सकते हैं। फतेहाबाद की अनाजमंडी में वीरवार तक करीब 8 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। उधर परमल धान वीरवार को टोहाना में 1725 रुपये प्रति क्विंटल बिका।
15 दिन पूर्व मंडी में जब धान की आवक शुरू हुई थी तो इसके भाव 22 सौ रुपये ही थी। लगातार भाव बढने के बीच धान के दाम वीरवार को रिंकार्ड स्तर पर पहुंच गए। गांव भिरडाना के सुशील कुमार ने बताया कि 1509 किस्म अगेती धान की बिजाई की थी, फिलहाल उसकी प्रति एकड़ धान 22 क्विंटल आ रहा है। ऐसे में किसान को प्रति एकड़ धान की फसल से 70 हजार रुपये प्रति एकड़ उत्पादन मिल रहा है। सरकार द्वारा खरीदा जाने वाला परमल धान वीरवार को फतेहाबाद में 1700 रुपये व टोहाना में 1725 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से निजी खरीददारों ने खरीदा। सरकार ने परमल की ए ग्रेड का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1590 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर रखा है। जबकि निजी खरीददार इससे कई गुणा ज्यादा दामों पर खरीद रहे हैं। खास बात ये है कि इस धान की प्रति एकड़ उत्पादन 32 क्विंटल औसत उत्पादन हो रहा है। ऐसे में इस धान से भी किसान प्रति एकड़ 54 हजार तक कमाई हो रही है।
विज्ञापन

इस बार औसत उत्पादन व भाव अच्छे मिल रहे हैं जिससे धान उत्पादक किसानों को राहत मिली है। पीछे दो फसलों में नुकसान होने से किसान निराश थे लेकिन अब उनमें खुशी है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव सचदेवा, सचिव, मार्केट कमेटी, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed