{"_id":"594ea65b4f1c1b7e3d8b463c","slug":"21498326619-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लाख रूपए की सोने-चांदी के जेवरात व लाखों रूपए की नगदी चोरी करने के मामले में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस लाख रूपए की सोने-चांदी के जेवरात व लाखों रूपए की नगदी चोरी करने के मामले में एक गिरफ्तार
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भूना।
मॉडल टाउन भूना में 25 मार्च के दिनदहाड़े दस लाख रुपये की सोने-चांदी के जेवरात व लाखों रुपये की नगदी चोरी करने के मामले में पुलिस को सफलता मिल गई है। घटना में शामिल दो चोरों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसको न्यायालय में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। गौरतलब यह है कि रामनिवास भट्टेवाले के पुत्र नितेश कुमार महाजन के घर 25 मार्च की दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में चोरी हो गई थी। जिसमें करीब 10 लाख रुपये का सोना-चांदी व हजारों रुपये की नगदी मकान का ताला तोड़कर अलमारी से ले गए थे। जिसको लेकर पुलिस तभी से ही संबंधित चोरों की तलाश के लिए जुटी हुई थी। पुलिस ने चोरी के मामले में भिवानी जिला के गांव बिलावर निवासी कुलदीप सिंह पुत्र भूप सिंह को गिरफ्तार किया है। जिसने भूना में मॉडल टाउन में नितेश के घर दिनदहाड़े चोरी की वारदात करने का खुलासा किया है। चोर ने चोरी की गई सोने के कई जेवरात भी पुलिस को उपलब्ध करवाएं हैं। पुलिस मामले को लेकर युवक से पुरी रिकवरी करने का प्रयास कर रही है।
15 सौ से अधिक जेब तरास कर चुके हैं शातिर चोर
पुलिस पूछताछ में कुलदीप ने स्वीकार किया है कि उसने उतरप्रदेश के एक अन्य साथी के साथ मिलकर 15 सौ से अधिक लोगों की जेब तरास कर चुके हैं। उन्होंने भूना में की गई चोरी एक बड़ी वारदात का खुलासा किया है। चोरी हुआ माल भी कुछ चोर से बरामद हो चुका है। पुलिस अन्य मामलों की भी रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ कर रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी बिमला देवी ने पुष्टि की है कि रामनिवास भट्टे वाले के बेटे नीतेश के घर चोर कुलदीप भिवानी ने चोरी की बात को कबूल किया है। जिससे सोने के कंगन भी बरामद किए गए हैं।
लाखों के जेवरात पर हाथ साफ करने वाले में से एक काबू, दो दिन रिमांड पर