{"_id":"6955609355f1b6399a05f421","slug":"212-cyber-criminals-arrested-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-146205-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 212 साइबर अपराधी दबोचे, 5.06 करोड़ रुपये वापस दिलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 212 साइबर अपराधी दबोचे, 5.06 करोड़ रुपये वापस दिलाए
Wed, 31 Dec 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद । जिले में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और इन्हें सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। इसके बावजूद वर्ष 2025 में साइबर पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसा। बीते वर्ष जिले में 9.31 करोड़ रुपये की राशि ठगने के मामले सामने आए जिनमें से 5 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पीड़ितों को वापस दिलाई गई।
पुलिस विभाग के अनुसार, वर्ष 2024 में जहां 67 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हुई थी, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 212 तक पहुंच गई। पिछले वर्ष के मुकाबले 145 अतिरिक्त अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 15 ऐसे मामले शामिल रहे जिनमें ठगी की राशि 50 लाख रुपये से अधिक थी।
वर्ष 2025 में साइबर अपराध से संबंधित 2369 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 1886 शिकायतों का निपटारा किया गया। इसके मुकाबले वर्ष 2024 में 2282 शिकायतों में से केवल 877 का ही समाधान हो पाया था। वर्ष 2025 में 230 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
साइबर पुलिस ने अपराधियों से 70 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और 20 सिम कार्ड बरामद किए। सीईआईआर पोर्टल के प्रभावी उपयोग से 438 गुमशुदा मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए।