फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   अधेड़ की मौत, परिजनों ने डाक्टर पर लगाए गलत इंजेक्शन देने के आरोप

अधेड़ की मौत, परिजनों ने डाक्टर पर लगाए गलत इंजेक्शन देने के आरोप

Sun, 20 Jan 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
अधेड़ की मौत, परिजनों ने डाक्टर पर लगाए गलत इंजेक्शन देने के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। शहर के डेरेवाल मोहल्ला के एक अधेड़ की रविवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने शहर के ही एक निजी अस्पताल के डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने के आरोप लगाए हैं। मृतक का डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने मृतक के साले के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया कार्यवाही कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के डेरेवाल मोहल्ला निवासी सुनील (48) की शुक्रवार को छाती में दर्द होने के कारण तबियत बिगड़ गई। इसके बाद उसे शहर के अशोक नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया। अग्रोहा से सूचना प्राप्त होने के बाद मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक के साले नहर कालोनी निवासी पींकू ने बताया कि जब छाती में दर्द होने पर सुनील को उक्त निजी अस्पताल में ले जाया गया तो वहां के डॉक्टर ने खुद न ही तो उसका चेकअप किया और ना ही खुद कोई इंजेक्शन लगाया। बल्कि अस्पताल के कंपाउडर से उसे इंजेक्शन लगवा दिया। आरोप है कि उक्त इंजेक्शन लगाने से मृतक की तबियत और बिगड़ गई। आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने के कारण ही उसकी मौत हुई है। जांच अधिकारी रिसाल सिंह ने बताया कि परिजनों की मांग पर बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। आगामी कार्यवाही पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed