{"_id":"5c422513bdec22738d0b5214","slug":"201547838739-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनावों में 361 स्थानों के 700 मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनावों में 361 स्थानों के 700 मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। आगामी लोकसभा चुनावों के लिए जिला में 64 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 700 हो गई है। यह मतदान केंद्र जिला के 361 विभिन्न स्थानों पर निर्धारित किए गए है। चुनावों की तैयारियों और सुरक्षा प्रबंधों को लेकर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जेके आभीर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह जानकारी दी गई।
बैठक में उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के साथ सुरक्षा प्रबंधों सहित अन्य जरूरतों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान को लेकर भी विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई, ताकि ऐसे केंद्रों को लेकर समय रहते सभी प्रबंध सुनिश्चित कर लिए जाए। उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण से ऐसे केंद्रों के मद्देनजर सुरक्षाबलों की जरूरत का आंकलन करने को कहा, जिससे कि सुरक्षाबलों की मांग को लेकर सरकार को अवगत करवाया जा सके।
उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी मतदान केंद्रों व मतगणना केंद्रों का दौरा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था आदि का चाक चौबंद करने के लिए वीडियोग्राफी आदि की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी। उपायुक्त ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर टोल फ्री नंबर 1950 क्रियान्वित कर दिया गया है, इस नंबर पर कोई भी नागरिक सुबह 9 बजे से लेकर सांय 9 बजे तक अपने मत के संबंध में जानकारी हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। इस बारे सभी विभागों के अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों व आमजन मानस को भी जागरूक करने का काम करें।
विज्ञापन
उपायुक्त ने कहा कि लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की जागरूक एवं नैतिक सहभागिता को विकसित करना महत्वपूर्ण पहलू है। भारत निर्वाचन आयोग निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की गुणवत्तापूर्ण सहभागिता को सुनिश्चित करने के लिए अपने फ्लैगशिप कार्यक्रम व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के तहत विभिन्न गतिविधियों को संचालित करता है।