फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जाखल चुनाव में बीजेपी पदाधिकारियों के कई रिश्तेदार हारे, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने मारी बाजी

जाखल चुनाव में बीजेपी पदाधिकारियों के कई रिश्तेदार हारे, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने मारी बाजी

Thu, 20 Dec 2018 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
जाखल चुनाव में बीजेपी पदाधिकारियों के कई रिश्तेदार हारे, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद/जाखल। प्रदेश भर के पांच नगर निगम के मेयर चुनावों में भले ही बीजेपी ने जीत का परचम लहरा दिया हो, लेकिन जाखल नगर पालिका चुनावों के नतीजे बीजेपी के लिए बुरी खबर बनकर ही सामने आए। हालांकि नगर निगम चुनावों के माफिक नगर पालिका चुनावों में बीजेपी अपने चुनाव चिह्न पर नहीं लड़ी लेकिन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के गृह हलके में बीजेपी पदाधिकारियों के रिश्तेदारों के हारने से बीजेपी की संगठन क्षमता पर सवाल जरूर उठे हैं।
इन पदाधिकारियों के रिश्तेदारों ने लड़ा था जाखल नपा चुनाव
भाजपा मंडल अध्यक्ष हरमेश शर्मा की बेटी ज्योति शर्मा ने वार्ड नंबर दो से चुनाव लड़ा था लेकिन कांग्रेस समर्थित वीरां जिंदल ने उन्हें 330 के अंतर से हराया। इसी तरह वार्ड नंबर तीन में खुद बीजेपी के मंडल महामंत्री अरुण गुप्ता चुनावी मैदान में उतरे लेकिन त्रिकोणीय मुकाबले में विजयी उम्मीदवार मोनिका गोयल ने 438 मत, दूसरे स्थान पर रहे सतीश सिंगला को 323 वोट व मंडल महामंत्री अरूण गुप्ता को महज 38 वोट मिले। वार्ड नंबर 4 में बीजेपी जिला सचिव का पद संभाल रहे हरीश गुप्ता भी अपना वार्ड नहीं बचा सके। कांग्रेस समर्थित कीर्ति गोयल ने उन्हें 341 मतों के भारी अंतर से हराया। वार्ड नंबर 9 में भाजपा नेता जगबीर जग्गा की बेटी मनीषा गोस्वामी भी विक्रम सैनी से नजदीकी मुकाबले में चुनाव हार गई। वार्ड 11 में भाजपा समर्थित शशि सिंगला को निर्दलीय प्रत्याशी अमित कुमार ने 69 वोटों से हराया। वार्ड नंबर 12 में मार्केट कमेटी के उपाध्यक्ष जोगेंद्रपाल की पत्नी निर्मला गर्ग भी चुनाव हार गई। उन्हें कांग्रेस समर्थित नीति बंसल ने 29 वोटों से हराया।
विज्ञापन

निर्दलीय प्रत्याशियों के हाथ रहेगी जाखल नपा अध्यक्ष पद की चाबी
जाखल नगर पालिका चुनावों के नतीजे बीजेपी के लिए कुछ खास उत्साहजनक नहीं रहे हैं। लेकिन अब चुनावी नतीजे सामने आने के बाद सारी नजरें नगर पालिका अध्यक्ष पद पर जम गई हैं। महिला आरक्षित पद होने के चलते इस बार कई दिग्गज नेताओं ने खुद चुनाव मैदान में उतरने की बजाए खुद के परिवार की महिलाओं को चुनावी समर में उतारा। यही कारण है कि 13 सदस्यों वाली जाखल नगर पालिका में इस बार 7 महिला पार्षद चुनकर नगर पालिका पहुंची हैं। इसमें से दो महिला पार्षदों ने सामान्य वार्ड में चुनाव लडक़र पुरुष उम्मीदवारों को धूल चटाई है। ेमें वार्ड नंबर 3 में मोनिका गोयल ने सतीश कुमार व अरूण कुमार को सौ से अधिक वोटों से हराया। अरूण गुप्ता बीजेपी पदाधिकारी भी थे। इसी तरह वार्ड नंबर 4 में भी कीर्ति गोयल ने पुरुष उम्मीदवार के सामने ताल ठोकते हुए एकतरफा जीत हासिल की है। कीर्ति गोयल ने जिला सचिव हरीश गुप्ता को नाको चने चबवाते हुए 341 मतों की करारी जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed