फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बैजलपुर उपचुनाव: राजकुमार 204 मतों से हुए विजयी

बैजलपुर उपचुनाव: राजकुमार 204 मतों से हुए विजयी

Wed, 05 Sep 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
बैजलपुर उपचुनाव: राजकुमार 204 मतों से हुए विजयी
बैजलपुर उपचुनाव : प्रतिद्वंद्वी रणजीत सिंह को 204 मतों से हरा राजकुमार बने सरपंच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद (भूना)। गांव बैजलपुर में सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव में मंगलवार को राजकुमार ने 204 मतों से जीत हासिल करके सरपंच पद पर कब्जा जमा लिया। चुनाव को लेकर सुबह से ही मतदान केंद्र पर लोगों की लाइन लग गई थी। अति संवेदनशील चुनावी बूथ पर पुलिस के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। ड्यूटि मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार सतबीर सिंह कौशिक बूथ का बार-बार निरीक्षण कर रहे थे।
ज्ञात रहे कि गांव बैजलपुर के सरपंच शमशेर सिंह रंगा सामान्य चुनाव में अनुसूचित जाति आरक्षित पद पर सरपंच चुने गए थे। लेकिन गांव के ही एक व्यक्ति ने शमशेर सिंह की फर्जी प्रमाण पत्र होने की चुनौती दे दी। जिसकी जांच हुई तो शमशेर सिंह की शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। जिसके आधार पर उपायुक्त फतेहाबाद ने 24 जून 2018 को तुरंत प्रभाव से पद से बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन

इसी को लेकर गांव में मंगलवार को सरपंच पद पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। गांव में विभिन्न समुदाय के कुल मतदाता 3411 हैं। गांव में 90 साल की समाकोरी को उसके पौत्र गोद में उठाकर बूथ नंबर-3 में मतदान के लिए लेकर के आए। जबकि 80 साल की शांति देवी को उसकी पौती रीना गोद में उठाकर बूथ नंबर-2 पर मतदान करवाने पहुंची। मंगलवार को हुए इस उपचुनाव में 4 उम्मीदवार राजकुमार, रणजीत सिंह, संदीप व तरसेम लाल चुनाव मैदान में थे। चुनाव परिणाम में राजकुमार ने 204 मतों से जीत हासिल की। राजकुमार को 1431 मत मिले। वहीं रणजीत सिंह को 1229, संदीप को 168 तथा संदीप को मात्र 26 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed