फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   स्वर्ण जयंती खेल महाकुम्भ 2017 के अंतर्गत राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता

स्वर्ण जयंती खेल महाकुम्भ 2017 के अंतर्गत राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता

Sat, 14 Oct 2017 01:14 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
स्वर्ण जयंती खेल महाकुम्भ 2017 के अंतर्गत राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
स्वर्ण जयंती खेल महाकुम्भ 2017 के अंतर्गत भोडिया खेड़ा खेल स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लड़कों के मुकाबलों में 100 किलोग्राम से कम भार वर्ग में फतेहाबाद के अजय ने प्रथम स्थान हासिल कर जिला का नाम रोशन किया है। इस भार वर्ग में दूसरा स्थान हिसार के साहिल तथा तीसरा स्थान रोहतक के मनीष व गुरुग्राम के अभिषेक ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया है। यह जानकारी देते हुए जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सुदेश कुमार ने बताया कि 100 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग मुकाबले में झज्जर के आशीष ने प्रथम, हिसार के अमित ने द्वितीय तथा पंचकूला के दीपक व सोनीपत के अनुज ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को एसपी कुलदीप यादव ने मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
डीएसओ ने बताया कि 90 किलोग्राम से कम भार वर्ग के मुकाबले में सोनीपत के नवीन ने पहला, हिसार के रोहित ने दूसरा तथा महेन्द्रगढ़ के इंद्राज व रोहतक के आशीष ने तीसरा स्थान हासिल किया। 81 किलोग्राम से कम भार वर्ग के मुकाबले में हिसार के सोनी ने पहला, सोनीपत के अरुण ने दूसरा तथा सिरसा के अमित व भिवानी के नवीन ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार से 73 किलोग्राम से कम भार वर्ग मुकाबले में करनाल के अत्तर सिंह ने प्रथम, सोनीपत के नवीन ने द्वितीय तथा हिसार के मोनू व भिवानी के राहुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

66 किलोग्राम से कम भार वर्ग में हिसार के अमित ने पहला, गुरुग्राम के लोकेश्वर ने दूसरा तथा पंचकूला के अवनीश व भिवानी के आशीष ने तीसरा स्थान, 60 किलोग्राम से कम भार वर्ग के रोमांचक मुकाबले में हिसार के प्रदीप ने पहला, भिवानी के कुलदीप ने दूसरा तथा रोहतक के अंकुश व सोनीपत के रोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल अधिकारी ने बताया कि लड़कियों के 78 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग के मुकाबले में हिसार की प्रिंयका ने प्रथम, गुरुग्राम की नीलम ने द्वितीय तथा करनाल की तन्नू व कैथल की गुरदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 78 किलोग्राम से कम भार वर्ग मुकाबले में भिवानी की नूतन शर्मा ने पहला, झज्जर की सोनम ने दूसरा तथा कुरुक्षेत्र की अन्नू व फरीदाबाद की साक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
70 किलोग्राम से कम भार वर्ग के मुकाबले में सिरसा की मेनका ने पहला, पानीपत की मुस्कान ने दूसरा तथा महेन्द्रगढ़ की सोनू व सोनीपत की प्रभजोत ने तीसरा स्थान हासिल किया। 63 किलोग्राम से कम भार वर्ग मुकाबले में कैथल की आशा रानी ने पहला, भिवानी की रेखा ने दूसरा तथा सिरसा की सरबजीत व चरखी दादरी की मिनाक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
57 किलोग्राम से कम भार वर्ग मुकाबले में हिसार की मोनिका ने पहला, सिरसा की ज्योति ने दूसरा तथा झज्जर की रोशनी व महेन्द्रगढ़ की संध्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 52 किलोग्राम से कम भार वर्ग के मुकाबले में भिवानी की भारती ने पहला, हिसार की आंचल ने दूसरा तथा सोनीपत की रेनू बाला व पंचकूला की रितू यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार से 48 किलोग्राम से कम भार वर्ग के मुकबाले में चरखी दादरी ने स्वीटी ने पहला, गुरुग्राम की रेखा ने दूसरा तथा कैथल की ज्योति व सोनीपत की रेनू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।


===============
फोटो 23-
एसपी ने किया विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित
फतेहाबाद। भोडिया खेड़ा खेल स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुलिस अधीक्षक कुलदीप यादव ने विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्हाेंनेे प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मेहनत व लगन से खेलों में हिस्सा लेने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी प्रतिभागी हार और जीत की परवाह किए बगैर खेल भावना से खेलें। खेलों में हार-जीत होती रहती है।अपनी हार से सबक लेकर और अधिक मेहनत और अभ्यास करें। इससे हमें एक दिन सफलता जरूर मिलती है। इस अवसर पर उपमंडलाधीश सतबीर सिंह जांगु, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सुदेश कुमार, नायब तहसीलदार विजय कुमार, एथलेटिक कोच सुबे सिंह, क्रिकेट कोच औम प्रकाश, सुरेन्द्र कुमार, मनोहर लाल, राजेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद थे।
--
फोटो कैप्शन
23- राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते पुलिस अधीक्षक कुलदीप यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed