{"_id":"59da5cc34f1c1b65548b653f","slug":"201507482819-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म मस्त मस्म मुल्तानी के लिए हुआ आडिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म मस्त मस्म मुल्तानी के लिए हुआ आडिशन
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
लुप्त होती मुल्तानी भाषा को बचाने व शिक्षा पर जोर देने के उद्देश्य से कारवां प्रोडेक्शन की ओर से बनाई जा रही फिल्म मस्त मस्त मुल्तानी के लिए रविवार को फतेहाबाद के लाजपत नगर स्थित समाधां मंदिर में ऑडिशन हुआ। इस ऑडिशन में अनेक नवोदित कलाकारों ने अपने ऑडिशन दिए। फिल्म के प्रोड्यूसर एवं निर्देशक रमेश मल्होत्रा ने बताया कि इस फिल्म के लिए पूरे हरियाणा में अनेक स्थानों पर ऑडिशन लिए जा रहे हैं और नवोदित कलाकारों को मौका दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक करनाल, पानीपत, सोनीपत में ऑडिशन लिए जा चुके हैं और अब फतेहाबाद में ऑडिशन लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऑडिशन होने के बाद नवंबर माह में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए प्रदेश के अनेक हिस्सों को चुना गया है। इस अवसर पर फिल्म के मुख्य धर्मेंद्र गोस्वामी ने बताया कि जो युवा फतेहाबाद में ऑडिशन में भाग लेने से रह गए हैं, उनके लिए अक्तूबर माह के अंत में एक बार फिर फतेहाबाद में ऑडिशन लिया जाएगा। इस अवसर पर फिल्म के सह निर्देशक हरमेश मल्होत्रा, पेरिस टेली फिल्म के निर्देशक श्याम आनंद भी मौजूद थे।