{"_id":"59adaaf94f1c1b726a8b4b0e","slug":"201504553721-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस समस्या को लेकर भूना में विद्यार्थियों ने किया रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस समस्या को लेकर भूना में विद्यार्थियों ने किया रोड जाम
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस समस्या को लेकर भूना में विद्यार्थियों ने किया रोड जाम
फतेहाबाद । बसों की कमी और चालकों की मनमानी के खिलाफ सोमवार को विद्यार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा और विद्यार्थियों ने नहला के पास हिसार-भूना रोड पर जाम लगा दिया। इस जाम के चलते इस रूट पर यातायात काफी प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारी छात्र राजेश कुमार, अमित कुमार, सुरेंद्र, मोहित व महेंद्र सिंह आदि का आरोप था कि सरकार द्वारा भूना-हिसार मार्ग पर 17 बसें लगाई गई हैं, किंतु रोडवेज चालकों की मनमानी के चलते केवल पांच बसें ही चलाई जा रही हैं। ये बसें भी अपने निर्धारित समय पर नहीं चलाई जा रही, जिसके चलते विद्यार्थी अपने शिक्षण संस्थानों पर समय पर नहीं पहुंच पाते हैं। शेष बसेें केवल सरकारी रिकार्ड व फाइलों में ही चल रही हैं। बसों के अभाव के कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर रोड जाम की सूचना पाकर थाना भूना इंचार्ज इंस्पेक्टर यादविंद्र सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों का बताया कि रोड़ जाम किसी समस्या का हल नहीं हो सकता। बाद में उन्होंने छात्रों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।