फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   20 students were admitted in the second counseling, 133 of the first were hanged

दूसरी काउंसिलिंग में 20 विद्यार्थियों का हुआ दाखिला, पहली के 133 का लटका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
20 students were admitted in the second counseling, 133 of the first were hanged
फतेहाबाद का मॉडल संस्कृति स्कूल। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। स्कूलों में शिक्षा का सत्र समाप्त होने वाला है लेकिन 134ए के तहत दाखिला का विवाद खत्म नहीं हो रहा है। 134 ए के तहत दाखिला को लेकर जारी की गई दूसरी काउंसिलिंग में जिले के 20 विद्यार्थियों का दाखिला हुआ है। पहली सूची में जिन विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट नहीं हो पाए थे, उनके अब दूसरी काउंसिलिंग में दाखिले हो गए हैं। शिक्षा विभाग निदेशालय ने जिला कार्यालय को 20 विद्यार्थियों के दाखिले की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

हालांकि 133 विद्यार्थियों के दाखिले के विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। नोटिस के बाद भी जिले के तीन निजी स्कूलों ने 133 विद्यार्थियों को दाखिला नहीं दिया है। अब इन तीन निजी स्कूलों को शिक्षा विभाग निदेशालय सुनवाई के लिए बुला सकता है। जिला शिक्षा विभाग ने तीनों स्कूलों के नोटिस के जवाब को निदेशालय में भेज दिया था, इसके अलावा उन विद्यार्थियों की सूची भी भेजी गई, जिनके अभी तक दाखिले नहीं हुए है। अहम बात यह है कि इस बार शिक्षा विभाग ने छूट दी थी कि विद्यार्थी जिस स्कूल में फिलहाल पढ़ रहा है उसमें दाखिला ले सकता है।
विज्ञापन

अब तक जिले में 134ए के तहत हुआ दाखिला
खंड पात्र छात्र दाखिला
फतेहाबाद 467 223
भट्टूकलां 171 95
भूना 200 116
जाखल 61 38
रतिया 208 125
टोहाना 274 130
कोट
134 ए के तहत दूसरी काउंसिलिंग में 20 विद्यार्थियों के दाखिले की सूची मिली है। पहले पहली काउंसिलिंग में 133 विद्यार्थियों का दाखिला नहीं हो पाया था, इसकी जानकारी निदेशालय को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed