फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   2 youths took the car on rent, snatched the middle way and escaped

2 युवकों ने व्यक्ति से छीनी गाड़ी व मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
2 youths took the car on rent, snatched the middle way and escaped
गाड़ी छीनकर युवक फरार
विज्ञापन

टोहाना। टोहाना खंड के गांव आंकावाली के पास से 2 युवक फतेहबाद के एक व्यक्ति से गाड़ी छीनकर फरार हो गए। इस मामले में व्यक्ति ने टोहाना थाने में मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार फतेहबाद के भाटिया कालोनी में रहने वाले नरेश कुमार पुत्र राजकुमार टैक्सी चलाने का काम करता है। 26 दिसंबर रात को नरेश कुमार से 2 अज्ञात युवक पर 1800 रुपये किराया देकर टोहाना के लिए कार की बुकिंग करके लेकर आए। रास्ते में गांव आंकावाली के पास दोनों युवकों ने नरेश कुमार से गाड़ी रुकवा ली व उससे फोन छीन लिया। यह घटना लगभग रात 11.30 बजे की बताई जा रही है। उसके बाद युवकों ने नरेश कुमार को नीचे उतरने के लिए कहा। नरेश कुमार डर के मारे गाड़ी से नीचे उतर गया। दोनों युवक नरेश कुमार की गाड़ी लेकर फरार हो गए। नरेश कुमार ने सोमवार सुबह टोहाना सदर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। टोहाना सदर थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में उनके पास शिकायत आई है व उन्होंने 2 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed