{"_id":"5c928de3bdec22143d396f8f","slug":"191553108451-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होली के रंगों में रंग जाने को तैयार हैं फतेहाबादवासी, हुड़दंग से निबटने को पुलिस भी मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होली के रंगों में रंग जाने को तैयार हैं फतेहाबादवासी, हुड़दंग से निबटने को पुलिस भी मुस्तैद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जिले भर में आज फाग का त्योहार मनाया जाएगा। फतेहाबाद रंगों के पावन पर्व को मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसकी एक बानगी दिखाई भी दी। शहर की सड़कों और गलियों में युवाओं और बच्चों ने एक-दूसरे पर रंग डालना शुरू कर दिया। जिले के कई शैक्षणिक संस्थानों में भी होली धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान अनेक छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को रंग लगाया। जिले में में कई धार्मिक संगठनों ने सोमवार को फाग के दिन फूलों की होली खेलने की भी घोषणा की है। उधर जिला प्रशासन ने भी होली पर हुड़दंग को रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। होली की पूर्व संध्या पर बुधवार को परंपरागत रीति रिवाज के अनुसार होलिका दहन का पूजन किया गया व स्कूलों में बच्चों ने फूलों की होली खेली। घरों में गुजियां व अन्य पकवान बने तथा दिनभर महिलाएं होली पूजन करने के लिए जाती देखी गई। कई मोहल्लों में तो मंगलवार को ही होली के रंग उड़ते देखे गए और जमकर रंग गुलाल उड़ा। उधर, बाजारों में भी लोगों ने जमकर खरीददारी की।
होली का पर्व बुधवार को फतेहाबाद में बड़ी ही श्रद्धा व विश्वास के साथ मनाया गया। सुबह से ही महिलाओं की भीड़ होलिका दहन से पूर्व बनाई गई होली का पूजन करने के लिए जुटने लगी थी। फतेहाबाद में श्रीराम सेवा समिति, ऑफिसर कॉलोनी, टोहाना में रेलवे रोड़, अम्बेडकर चौक आदि जगहों पर बनी होलिका पर महिलाओं ने पारंपरिक रूप से उपलों से बनी मालाएं व घरों में बनी मिठाईयों का प्रसाद चढ़ाया व दान पुण्य किया। शहर के कई हिस्सों में तो युवाओं ने बुधवार को भी होली उत्सव का मजा लिया। युवाओं ने जमकर एक दूसरे पर रंग गुलाल फैंका।
संवेदनशील इलाकों में सादी वर्दी में घूमेंगे पुलिसवाले
सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सभी थानों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी। त्यौहार के दिन हर नियमित अंतराल के बाद सभी पीसीआर व मोटरसाइकिल राइडर हर क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते नजर आएंगे। विभिन्न थानों के अंतर्गत अति संवेदनशील व संवेदनशील क्षेत्रों की भी पहचान कर ली गई है। ऐसे क्षेत्रों पर भी साधारण वर्दी में पुलिस कर्मी पैनी निगाह रखेंगे। इसके अलावा बाजारों में पटाखे वाले मोटरसाइकिलों को देखते ही इंपाउंड करने के आदेश भी पुलिस कप्तान विजय प्रताप सिंह ने दिए हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर प्रसिद्ध त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. रमनीता बतरा ने भी लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कैमिकल युक्त रंगों से दूर रहने की सलाह दी है। डा. रमनीता बतरा ने कहा कि बेहतर रहेगा कि लोग सिर्फ हर्बल गुलाल से ही होली खेलें। उन्होंने होली पर बचाव से निमभनलिखित टिप्स भी दिए हैं।
1. होली खेलने से पहले सिर, चेहरे और बाजुओं पर नारियल का तेल लगाएं।
2. कच्चे रंग या गुलाल से खेली जानी चाहिए
3. पक्के रंग में केमिकल होते हैं, इनसे बचाव करना चाहिए।
4. आंखों-कानों में किसी प्रकार का कोई रंग ना घुसने दें।
5. अगर फिर भी आंख या शरीर के किसी हिस्से में रंग से जलन या चुभन हो रही हो तो तुरंत नेत्र रोग विशेषज्ञ या त्वचा रोग विशेषज्ञ को दिखाना चाहिए।
-------------
छात्राओं ने खेली फूलों और गुलाल की होली
भूना। नालंदा गर्ल्स कॉलेज भूना में होली पर्व पूरे हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने फूल बरसाकर व एक दूजे का गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। कॉलेज के डायरेक्टर बीआर चौधरी ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि होली पर्व ऋतु परिर्वतन का प्रतीक होने के साथ-साथ आपसी र्भाईचारे का परिचायक है। ऐसे में हमें पुराने गिले शिकवे भुलाकर नये रिश्तों की शुरूआत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पर्व व्यक्ति को प्रेरणादायी संदेश देता है, ऐसे में हमें बाहरी आडंबरों का त्याग करके पूरी श्रद्धा व आस्था तथा विश्वास के साथ पर्व मनाना चाहिए। इस अवसर पर प्रो. आशा हंस, प्रो. मंजू रेवड़ी, गुरमीत कौर भट्टी, प्रियंका देवी, अनुराधा कंबोज, सुमन देवी, पूनम काठपाल, संतोष ढाका, आदि ने भी छात्राओं को होली पर्व की शुभकामनाएं दी।