{"_id":"5c22838bbdec2256ef10cc33","slug":"191545765771-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार चोरियों के बाद भड़का टोहाना का व्यापारी समाज, दो घंटे तक लगाया जाम, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार चोरियों के बाद भड़का टोहाना का व्यापारी समाज, दो घंटे तक लगाया जाम, प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरियों से परेशान व्यापारियों ने दो घंटे तक लगाया जाम, पुलिस के खिलाफ फूटा गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरियों को लेकर व्यापार मंडल में रोष व्याप्त हो गया है। मंडल से जुड़े व्यापारियों ने इसके विरोध में मंगलवार सुबह लक्कड़ मार्केट में जाम लगा दिया। इसी मार्केट में सोमवार रात को एक दुकान में चोरी हुई थी, जिससे व्यापारियों में काफी रोष था। करीब दो व्यापार मंडल के प्रधान राजेंद्र ठकराल, रमेश गोयल, जगदीश पाहवा व जोनी मेहता ने धरनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का समर्थन किया। प्रदर्शन से करीब दो घंटे तक लगे जाम के चलते लोगों को यहां से आवागमन में खासी परेशानी हुई। सूचना पाकर पहुंची थाना शहर प्रभारी अरुणा सिंह ने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन देकर जब जाम खुलवाया तो तब जाकर वाहन चालकों को राहत मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्कड़ मार्केट स्थित जैन क्रॉकरी के मालिक नरेश जैन ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपनी दुकान को बंद कर गया था। सुबह जब वह दुकान में आया तो उसने देखा कि दुकान का सामान बिखरा हुआ था, दुकान का गल्ला पीछे टूटा हुआ था जिसमें रखे पांच हजार रुपये गायब मिले। उन्होंने बताया कि चोर लगभग 30 हजार रुपये से अधिक का सामान भी यहां से उठाकर ले गए हैं। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में इसी मार्केट में यह चोरी की चौथी घटना है। जिससे परेशान व्यापारियों ने लक्कड़ मार्केट में प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे यहां पर लगभग दो घंटे तक जाम लग गया। मौके पर पहुंचे व्यापार मंडल से आए संरक्षक रमेश गोयल, प्रधान राजेंद्र ठकराल व युवा प्रधान जोनी मेहता ने कहा व्यापारी टोहाना में सुरक्षित नहीं है जब कोई वीआईपी आता है तो पुलिस प्रशासन उनके पीछे लग जाता है, लेकिन व्यापारी आज परेशान होकर सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर है। व्यापारी समय पर सरकार को अपना टैक्स भरते हैं और सरकार का यह फर्ज है कि वह हमारी सुरक्षा करें। लेकिन आज के समय में व्यापारी भय के माहौल में काम करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि इस मार्केट में पहले भी चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस चोरों को पकड़कर कार्रवाई नहीं कर रही है। अगर पुलिस ने शीघ्र चोरों को काबू नहीं किया तो टोहाना बंद किया जाएगा।
व्यापारी मनीष ने कहा कि कुछ दिन पूर्व चोर उसकी दुकान में पीछे से घुसकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए थे। एसएचओ के सामने मनीष ने कहा कि जब वे थाने में शिकायत लेकर गए तो उनसे ऐसा व्यवहार किया गया कि मानों चोरी उन्होंने ही की हो। उन्होंने कहा कि उसके बाद चोरों ने स्टाइल एंड स्माइल ब्यूटी पार्लर की दुकान से हजारों रुपये की कीमत का सामान चुराया। इसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
व्यापारियों के प्रदर्शन को देख घटनास्थल से पुलिस ने जुटाए सुबूत
मामले की सूचना पाते ही थाना प्रभारी अरुणा सिंह, एसआई रमेश कुमार की टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान पुुलिस की टीम ने दुकानों के पीछे की जांच की और सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर सुबूत जुटाए। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को शीघ्र कार्रवाई न करने पर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीमें लगातार जांच कर रही है। व्यापारियों की मांग पर गश्त को बढ़ाया जाएगा और शीघ्र चोरों को काबू कर लिया जाएगा।
अरुणा सिंह, शहर थाना प्रभारी