फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ठंड में सड़कों पर सोने वालों की मदद को आगे आई भगत सिंह ब्रिगेड़

ठंड में सड़कों पर सोने वालों की मदद को आगे आई भगत सिंह ब्रिगेड़

Tue, 25 Dec 2018 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
ठंड में सड़कों पर सोने वालों की मदद को आगे आई भगत सिंह ब्रिगेड़
भगत सिंह ब्रिगेड ने जरूरतमंद लोगों को वितरित किए कंबल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। ठिठुरन भरी ठंड में असहायों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शहीद भगत सिंह ब्रिगेड सेवा समिति की जिला इकाई ने विशेष मुहिम की शुरूआत जिला मुख्यालय से की। संगठन की टीम ने जिला प्रधान सुशील कुमार, गुरप्रीत सिंह, दीपक प्रजापति व हरदीप सिंह संग सोमवार रात्रि अनाज मंडी, खैराती खेड़ा रोड़, हिसार-सिरसा जीटी रोड़, जवाहर चौक, हुड्डा सेक्टर, डीएसपी रोड़, भट्टू रोड़ आदि क्षेत्रों में घूमकर सड़क पर सो रहे लोगों को कंबल वितरित किए गए। इसके अलावा सिरसा रोड़ पर बाहर से दिहाड़ी मजदूरी करने आए जरूरतमंद लोगों को टीम ने घर-घर दस्तक देकर कंबल वितरित किए। इस दौरान समाजसेवी मुकेश बंसल, अमरीक सोढ़ी, सन्नी बत्तरा, सुनील कुमार, गौरांश बजाज, साहिल कुमार व मिठू शर्मा ने भी विशेष सहयोग किया।

संगठन की इस मुहिम के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए हरदीप सिंह ने बताया कि लगातार सर्दी बढ़ने के बावजूद गरीब लोगों के लिए रैन बसेरे की सुविधा पाना टेडी खीर बना हुआ है। जिसके चलते रात्रि में अनेक लोग सड़कों पर गुजर-बसर करने को मजबूर है। संगठन के राष्ट्रीयाध्यक्ष अशोक पूनिया के दिशा-निर्देश पर जिला इकाई ने ऐसे लोगों को मदद पहुंचाने के लिए जिला भर में टीमें बनाकर राहत पहुंचाने का निर्णय लिया है। इसी के तहत मुहिम की शुरूआत फतेहाबाद शहरी क्षेत्र से खुले आसमान के नीचे सोने वाले लोगों को गर्म कंबल वितरित करके की गई है। उन्होंने बताया कि सदस्यों ने रात के समय शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सड़क के फुटपाथ, अनाज मंडी की शेड, दुकानों के बरामदों पर सो रहे जरूरतमंदों को कंबलों की मदद पहुंचाई। अगले कुछ दिनों तक जिला के विभिन्न गांव-शहरों में जरूरतमंद लोगों को इसी प्रकार से कंबल बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed