{"_id":"5bfd8aa3bdec22415d4599dd","slug":"191543342755-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दुष्यंत चौटाला के समर्थन में इस्तीफे देंगे इनेलो पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज दुष्यंत चौटाला के समर्थन में इस्तीफे देंगे इनेलो पदाधिकारी
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज दुष्यंत चौटाला के समर्थन में इस्तीफे देंगे इनेलो पदाधिकारी
फतेहाबाद । हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला के समर्थकों द्वारा इनेलो से इस्तीफा देने का सिलसिला बुधवार को फतेहाबाद में पहुंचेगा। फतेहाबाद के जाट धर्मशाला में बुधवार सुबह दस बजे इनेलो के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी पूर्व विधायक निशान सिंह की अगुवाई में अपने इस्तीफे देंगे। ये जानकारी देते हुए सांसद दुष्यंत चौटाला के समर्थक विकास मेहता ने बताया कि बुधवार को पदाधिकारियों के इस्तीफे से ये बात साफ हो जाएगी कि इनेलो का जमीनी काडर आज भी सांसद दुष्यंत चौटाला व अजय चौटाला के समर्थन में है। मेहता ने कहा कि पूरी युवा कार्यकारिणी एवं अन्य भी कई इनेलो पदाधिकारी पूर्व विधायक निशान सिंह की अगुवाई में इस्तीफे देकर सांसद दुष्यंत चौटाला के हाथ मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि इनेलो में तानाशाही की स्थिति आ गई है और ये किसी भी राजनीतिक दल के पतन की शुरूआत होती है।