{"_id":"5a1873144f1c1ba7678bd9e3","slug":"191511551764-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर टोलटैक्स, अन्नदाता पर भाजपा का चाबुक : बलवान दौलतपूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर टोलटैक्स, अन्नदाता पर भाजपा का चाबुक : बलवान दौलतपूरिया
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद
जिस तुगलकी तरीके से केंद्र की भाजपा सरकार ने पूर्व उप-प्रधानमंत्री स्व.ताऊ देवीलाल द्वारा किसानों को दी गई ट्रैक्टर टोल टैक्स फ्री सुविधा को चोर दरवाजे से खत्म किया है, वह घोर निंदनीय है। यह बात इनेलो विधायक बलवान दौलतपुरिया ने अनाज मंडी स्थित अपने कार्यालय मे किसानों से बातचीत करते हुए कही।
दौलतपुरिया ने कहा कि किसानों को पूरी तरह बर्बाद करने को आमादा भाजपा सरकार ने ट्रैक्टर पर टोल टैक्स लगा कर देशभर के अन्नदाता पर चाबुक चलाने का काम किया है। सरकार की गलत नितियों से किसानों की दिन प्रतिदिन हालत खराब हो रही है, जिससे उनमें भाजपा के प्रति भारी रोष है। खेती-बाड़ी के लिए इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टर को नई परिवहन नीति के नाम पर सरकार ने व्यापारिक वाहन की श्रेणी में डाल दिया है। इससे ट्रैक्टर पर जीएसटी 12 प्रतिशत की जगह 28 प्रतिशत लगेगा और ट्रकों व टैंपो की तर्ज पर किसानो को ट्रैक्टरों की हर साल रोड टैक्स के भुगतान के अलावा सारी कागजी कार्रवाई भी करनी पड़ेगी।
इनेलो विधायक ने कहा कि इससे ट्रैक्टर का दाम 50 से 60 हजार रुपए तक बढ़ेगा और ट्रैक्टर खरीदने वाले किसानों पर करों का बोझ भी बढ़ जाएगा। उन्होंने बताया कि इनेलो संस्थापक स्व. देवीलाल जब देश के उप-प्रधानमंत्री बने तो 1989 में उन्होंने किसान हित के चलते ट्रैक्टर को देशभर में टोलटैक्स के दायरे से बाहर रखने का कानून बनाया था, जिसे अच्छे दिनों के सब्जबाग दिखा लूटने वाली वर्तमान किसान विरोधी भाजपा सरकार खत्म कर रही है।
विज्ञापन
देश-प्रदेश में भाजपा सरकार हर वर्ग की तरह किसानों के लिए भी काला अध्याय साबित हुई है।दौलतपूरिया ने आरोप जड़ा कि सरकार किसान विरोधी है और पर्दे के पीछे रहकर उद्यमियों को फायदा कराने के लिए एसा कर रही है।यदि किसानों के ट्रैक्टर को जीएसटी व टोल टैक्स के दायरे से बाहर न किया तो इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला व नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला के दिशा-निर्देश पर किसान हित में बडे़ से बड़ा आंदोलन करने में गुरेज नहीं करेगी।