फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को झटका

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को झटका

Mon, 25 Sep 2017 12:43 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को झटका
सुभाष बराला को बड़ा झटका, समर्थकों सहित पार्टी छोड़ेगा भतीजा जनक बराला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को अपने ही गृह क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। साये की तरह रहकर बराला को विधायक बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले उनके भतीजे जनक बराला पांच अक्तूबर को अपने हजारों समर्थकों सहित भाजपा का साथ छोड़ देंगे। यह घोषणा रविवार को पीएलडीए बैंक के चेरयमैन और बराला के भतीजे जनक बराला ने पत्रकारों के सामने की। जनक बराला ने सुभाष बराला पर गांव बिढ़ाईखेड़ा से विकास में भेदभाव करने सहित अनेक आरोप लगाए हैं। कहा कि सुभाष बराला उनके परिवार से हैं, लेकिन पार्टी की नीतियों से तंग आकर उन्होंने यह फैसला लिया है।
टोहाना हलके में विधायक एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का साया जनक बराला को माना जाता है, लेकिन जनक बराला ने आरोप लगाया कि गलत नीतियों के चलते अब उन्हें भाजपा में घुटन हो रही है। उन्हें जो मान-सम्मान मिलना चाहिए वो नहीं मिल पा रहा है। हलके में विकास के नाम पर भेदभाव हो रहा है। इसके चलते उन्होंने यह फैसला लिया है। वे अपने हजारों समर्थकों सहित पार्टी को पांच अक्तूबर को अलविदा कहेंगे। जनक नेे बताया कि वे गांव बिढ़ाईखेड़ा में वे जनसभा कर अपने समर्थकों सहित पार्टी से त्याग-पत्र देंगे। यह भी कहा कि फिलहाल वे किसी भी अन्य पार्टी का हिस्सा नहीं बनेंगे। समाजहित कार्यों में ही आगे आएंगे।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो सीएम मनोहर लाल ने क्षेत्र में एक बाईपास बनाने और बाईपास पर ही बस स्टैंड के निर्माण की घोषणा की थी। इसके लिए भू-मालिकों ने बराला से मिलकर जमीन देने की बात कही थी। सुभाष बराला के विश्वास पात्र माने जाने वाले जनक बराला ने भू-मालिकों को मनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके पार्टी छोड़ने से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को मुश्किलें आ सकती हैं। पहले ही वह मुश्किलों के दौर से गुजर रहे हैं। अब उनके पारिवारिक भतीजे जनक बराला और गांव के सरपंच रामू बराला ने उनका साथ छोड़ने की घोषणा की है, तो उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed