फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बिजली की केबल में आया डैमेज,रात भर बिजली रही गुल

बिजली की केबल में आया डैमेज,रात भर बिजली रही गुल

Tue, 05 Sep 2017 01:29 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
बिजली की केबल में आया डैमेज,रात भर बिजली रही गुल
बिजली की केबल में आया फाल्ट, रात भर बिजली रही गुल
विज्ञापन

लोग रहे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। शहर को बिजली सप्लाई करने वाली केबल डैमेज हो जाने से रविवार रात भर शहर भर की बिजली सप्लाई ठप्प रही। जिसके चलते रतिया शहरवासी ऊमस भरी गर्मी व शहर भर में छाए मच्छरों के प्रकोप के बीच परेशान हुए व जागकर रात गुजारी। सुबह 4 बजे ही बिजली की सप्लाई सुचारू हो सकी, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात्रि करीब 10 बजे पूरे शहर की बिजली सप्लाई एक दम गुल हो गई। रविवार सुबह हुई बारिश के बाद निकली तेज धूप के चलते जहां मौसम में ऊमस थी वहीं मच्छरों की भरमार भी जोरों पर थी। अचानक बिजली गुल हो जाने के कारण शहरवासियों को परेशानी होने लगी तथा घंटा भर तक भी बिजली के ना आने पर लोगों के बिजली घर के पूछताछ केन्द्र पर फोन घनघनाने लगे। वहां पर किसी कर्मचारी के मौजूद न होने पर अनेक लोग बिजली घर पहुंच गए। यहां पर कर्मचारियों ने बताया कि शहर को सप्लाई करने वाली बिजली की केबल में डैमेज आ गया है। जिस कारण बिजली बाधित हुई है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी बिजली सप्लाई को दुरुस्त करने का प्रयास कर रहे हैं। रात भर बिजली व्यवस्था ठप्प रही और शहरवासी शिकायत कार्यालय सहित बिजली घर के अन्य नंबरों पर फोन करते रहे, लेकिन किसी भी कर्मचारी ने फोन रिसीव नहीं किया। बाद में फोन अंगेज ही जाता रहा और शहरवासी रात भर बिना बिजली व्यवस्था के ऊमस भरी गर्मी में जागते रहे ।
विज्ञापन

क्या कहना है एसडीओ का
इस बारे में बिजली निगम के शहरी उप मंडलाधिकारी अशोक पानु ने बताया कि 132 केवी से शहर को सप्लाई करने वाले 33 केवी फीडर को आने वाली केबल फट गई थी, जिसको दुरुस्त किया तो, उसमें दोबारा से ब्लास्ट हो गया। इसके बाद फतेहाबाद से केबल लाई गई व सुबह 4 बजे बिजली सप्लाई आरंभ कर दी गई थी। शिकायत केन्द्र में फोन ना उठाने पर उन्होंने कहा कि पहले कर्मचारी बिजली सप्लाई दुरुस्त करने में लगे हुए थे, लेकिन बाद में एक कर्मचारी की शिकायत केन्द्र में विशेष ड्यूटी लगाकर शहर के लोगों को जल्द बिजली सप्लाई करने की जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed