{"_id":"595fdaa64f1c1b61268b46a9","slug":"191499454118-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरपर्सन-डाक्टर विवाद में धरने पर बैठे स्वास्थ्यकर्मियों ने स्थगित किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरपर्सन-डाक्टर विवाद में धरने पर बैठे स्वास्थ्यकर्मियों ने स्थगित किया धरना
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया (सोनीपत)।
रतिया के सरकारी अस्पताल में डॉ. दीपक शर्मा व श्याम कंबोज के विवाद में चल रहा धरना शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों व विधायक के आश्वासन के बाद कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि वह इस मामले को लेकर जिला कर्मचारी संगठन व डीसी, एसपी व सीएमओ को मिलकर पूरे मामले से अवगत कराया और न्याय की मांग की थी। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
उन्होंने बताया कि इसको लेकर शुक्रवार को उनका शिष्टमंडल धरने पर बैठे स्टाफ व कर्मचारियों को इसकी जानकारी देकर उस पर चर्चा कर रहे थे तो मौके पर पहुंचे रतिया विधायक रविंद्र बलियाला ने भी उन्हें न्याय का आश्वासन दिया। इसके बाद धरने पर बैठे सभी कर्मचारियों ने जनता को आ रही परेशानियों व प्रशासनिक अधिकारियों व विधायक के आश्वासन को देेखते हुए धरने को फिलहाल स्थगित कर दिया है। इनेलो विधायक रविंद्र बलियाला ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर बीजपी के पदाधिकारी अधिकारियों पर आए दिन जुल्म व मारपीट कर रहे हैं, जिसे इनेलो किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर यहां कर्मचारियों को न्याय नहीं मिला तो वे इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे।