{"_id":"594ea7174f1c1bc4198b4722","slug":"191498326807-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 मई से पहले धान की पनीरी लगाने वाले 132 किसानों को कृषि विभाग ने थमाए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 मई से पहले धान की पनीरी लगाने वाले 132 किसानों को कृषि विभाग ने थमाए नोटिस
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
कृषि विभाग ने समय से पहले धान की रोपाई और पनीरी लगाने वाले किसानों पर कार्यवाही शुरू कर दी है। विभाग ने ऐसे 132 किसानों को नोटिस थमाए हैं, जिन्होंने विभाग की हिदायतों के खिलाफ जाते हुए 15 मई से पहले पनीरी बीज दी थी। ऐसे किसानों को अब भारी जुर्माना लगाए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए किसानों से उनकी पनीरी बीजने की जगह का साइज और अन्य जानकारियां उपलब्ध करवाने को कहा गया है। इसके अलावा 15 जून से पहले धान की रोपाई करने वाले जिले के छह किसानों के खिलाफ भी कृषि विभाग कार्यवाही करेगा। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. बलवंत सहारण ने इसकी पुष्टि की है।
जिले में बेहतर मानसून की उम्मीद के बावजूद नहीं बढ़ा धान का रकबा
इस बार मौसम विभाग ने बेहतरीन मानसून की भविष्यवाणी की है। लेकिन इसके बावजूद इस बार कृषि विभाग ने जिले में धान का रकबा नहीं बढ़ा है। इस बार भी जिले में पिछले साल की तरह 95 हजार हेक्टेयर जमीन पर धान की रोपाई का लक्ष्य रखा गया है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक जिले में लगभग 15 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की रोपाई की जा चुकी है। बेहतर मानसून की संभावनाओं के साथ ये उम्मीद लगाई जा रही थी कि इस बार कृषि विभाग धान का रकबा बढ़ाएगा। पिछले साल थोड़ी ही बारिश हुई थी, लेकिन इस बार बारिश की कोई कमी नहीं होगी। वैसे भी अब तक फतेहाबाद में अच्छी खासी बारिश हो ही चुकी है जिसका सीधा फायदा धान की रोपाई में मिलना तय है।
सीधी बिजाई पर इस बार भी मिलेगी सब्सिडी
कृषि विभाग धान की रोपाई के साथ-साथ धान की सीधी बिजाई पर भी फोकस रखना चाह रहा है। इसलिए इस बार भी कृषि विभाग धान की सीधी बिजाई पर किसानों को सब्सिडी भी दी जा रही है और साथ ही उन्हें सीधी बिजाई के फायदे भी बताए जा रहे हैं। कृषि विभाग इस बार धान की सीधी बिजाई करने पर किसानों को प्रति एकड़ ढाई हजार रुपये की सब्सिडी देगा। दूसरा, धान की सीधी बिजाई से पानी की बचत को भी
विज्ञापन
कृषि विभाग जागरूकता फैलाने का लक्ष्य भी लेकर चल रहा है।
विभाग ने इस बार हिदायतों के खिलाफ जाकर 15 मई से पहले धान की पनीरी लगाने वाले 132 किसानों व 15 जून से पहले धान की रोपाई करने छह किसानों को नोटिस दे दिए गए हैं। अब उनसे जमीन के बारे में जानकारी मांगी गई है और इसी आधार पर उनको जुर्माना किया जाएगा।
बलवंत सिंह सहारण, कृषि उपनिदेशक, फतेहाबाद।
समय से पहले धान की पनीरी लगाने वाले 132 किसानों को कृषि विभाग ने दिया नोटिस
अब जुर्माना ठोकेगा कृषि विभाग, 15 जून से पहले रोपाई वाले छह किसानों पर भी होगी कार्यवाही
जिले में इस बार 95 हजार हेक्टेयर है धान का रकबा, अब तक 15 हजार हेक्टेयर में हुई है रोपाई
सीधी बिजाई पर इस बार भी कृषि विभाग देगा सब्सिडी
24एफटीबीपी11 : जिले के एक खेत में धान की रोपाई करते किसान ।