फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर किसानों ने घेरा बिजलीघर, एसडीओ के आश्वासन पर माने

बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर किसानों ने घेरा बिजलीघर, एसडीओ के आश्वासन पर माने

Mon, 19 Jun 2017 11:36 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर किसानों ने घेरा बिजलीघर, एसडीओ के आश्वासन पर माने

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने 8 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर सोमवार को 132 केवी बिजलीघर का घेराव किया। किसानों की बिजली निगम अधिकारियों से तू-तड़ाक भी हुई। गुस्साए किसानों ने निगम के अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उन्हें पूरी बिजली नहीं दी गई तो वे निगम के रतिया कार्यालय के आगे धरना देंगे।
किसान संघर्ष समिति के प्रधान गुरबचन सिंह ,मलकीत सिंह ,गुरप्रीत सिंह ,काला चहल आदि ने बताया कि बिजली निगम 132 के वी रतिया के अधिकारियों द्वारा रतनगढ़, ब्राह्मणवाला व मढ टु फीडर के सैकड़ों किसानों को नियमानुसार पूरी बिजली नहीं दी जा रही, जिससे किसानों की बिजाई प्रभावित हो रही। गुस्साए किसानों को शांत करने के लिए ग्रामीण एसडीओ भूप सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या को उच्चाधिकारियों के पास पहुंचा दिया जाए।
विज्ञापन


एसडीओ भूप सिंह ने बताया कि पीछे से आदेशों के मुताबिक ग्रामीणों को सुबह सात घंटे व शाम को एक घंटे बिजली दी जाती है। जबकि वे एकमुश्त आठ घंटे बिजली चाहते हैं। फिलहाल उनकी समस्या को उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। जैसे उच्चाधिकारी निर्देश देंगे, उसी अनुसार आगे बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर किसानों ने घेरा बिजलीघर, एसडीओ के आश्वासन पर माने
किसानों ने लगाया फसल प्रभावित होने का आरोप, मांग ना मानने पर दी दफ्तर के आगे धरने की चेतावनी


19एफटीबीपी16 : रतिया में बिजलीघर का घेराव करते किसान।
19एफटीबीपी17 : रतिया में बिजली अधिकारियों से बात करते किसान ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed