{"_id":"5939532c4f1c1bf5748b4581","slug":"191496929068-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज-वकील विवाद, बार एसोसिएशन ने एक हफ्ते के लिए बढ़ाया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज-वकील विवाद, बार एसोसिएशन ने एक हफ्ते के लिए बढ़ाया बहिष्कार
Updated Thu, 08 Jun 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
न्यायाधीश एवं वकील निर्मल मित्तल के बीच हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। वीरवार को जिला बार एसोसिएशन ने न्यायाधीश की कोर्ट का बहिष्कार एक सप्ताह के लिए और बढ़ाने का फैसला लिया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट संजय तनेजा ने इसकी पुष्टि की है। वीरवार को बार एसोसिएशन की बैठक में प्रधान संजय तनेजा ने अब तक की सारी स्थिति से बार को अवगत करवाया और ये भी बताया कि बार एसोसिएशन की ओर से औपचारिक शिकायत देने के बावजूद अभी तक न्यायाधीश पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। बार एसोसिएशन के सदस्य वकीलों ने इस दौरान कहा कि जब तक इस मामले में न्यायाधीश के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती, तब तक उनकी कोर्ट का बहिष्कार जारी रखा जाए। वकीलों के इस रुख के बाद जिला बार एसोसिएशन ने न्यायाधीश की कोर्ट का एक बार फिर से बहिष्कार करने का ऐलान किया। संजय तनेजा एडवोकेट ने बताया कि अब जिला बार एसोसिएशन 3 जुलाई को एक विशेष बैठक आयोजित कर इस मामले की समीक्षा करेगी। जिला बार एसोसिएशन की ओर से एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है जो इस मामले में किसी प्रकार के निर्णय को लेगी। इस कमेटी में एडवोकेट एचएस संधु, उपेंद्र गेरा, देवेंद्र कस्वां, जगमोहन धारीवाल व रामसिंह को शामिल किया गया है।
जज-वकील विवाद, बार एसो. ने एक हफ्ते के लिए बढ़ाया बहिष्कार