फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   186 players from the district will show their strength in 10 sports in the state level sports Mahakumbh.

Fatehabad News: राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में 10 खेलों में दमखम दिखाएंगे जिले के 186 खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
186 players from the district will show their strength in 10 sports in the state level sports Mahakumbh.
फतेहाबाद। खेल विभाग की ओर से जींद सहित आठ जिलों में होने वाले राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जिले के 186 खिलाड़ी 10 खेलों में हिस्सा लेकर अपना दमखम दिखाएंगे। जिला खेल अधिकारी राजबाला के अनुसार खेल विभाग से जारी पत्र के तहत दो चरणों में खेल महाकुंभ का आयोजन होना है। इनमें पहले चरण में 26 से 28 जुलाई तक जींद, अंबाला व कुरुक्षेत्र जिलोंं में विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

जींद जिले में होने वाले विभिन्न खेलों में जिले से 45 खिलाड़ी भाग लेंगे। 30 पुरुष व महिला खिलाड़ी कुश्ती की अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। जींद में ही होने वाली रोविंग खेल में जिले से 15 खिलाड़ी भाग लेंगे। अंबाला जिले में होने खेलों में 60 पुरुष व महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। तैराकी में 27 पुरुष व एक महिला खिलाड़ी भाग लेंगे, जिमनास्टिक में 6 पुरुष व 10 महिला खिलाड़ी, फुटबाल में 18 महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसी प्रकार कुरुक्षेत्र जिले में 69 लड़के व लड़कियां भाग लेंगी। इसमें साइकिलिंग में आठ पुरुष व आठ महिला खिलाड़ी शामिल होंगी। जूडो में सात पुरुष व सात महिला खिलाड़ी, वॉलीबॉल में 12 पुरुष व 12 महिला खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे चरण में एक से तीन अगस्त को फरीदाबाद, पंचकूला, गुरुग्राम व अंबाला जिले में होंगे। दूसरे चरण में जिले के खिलाड़ी सिर्फ फरीदाबाद जिले में आयोजित खेलों में भाग लेंगे। फरीदाबाद में जिले के 25 लड़के व लड़कियां हिस्सा लेने जाएंगे। वहीं, निशानेबाजी में छह पुरुष व पांच महिला खिलाड़ी शामिल होंगी। ताईक्वांडो में छह पुरुष व आठ महिला खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
दो चरणों में होने वाले राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ को लेकर हमारे जिले के सभी प्रतिभागी खिलाड़ी प्रशिक्षकों के साथ अपने अपने मैदानों पर कठिन अभ्यास कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हर खेल में हमारे प्रतिभागी खिलाड़ी अव्वल प्रदर्शन करेंगे और जीत कर लौटेंगे।
-राजबाला, जिला खेल अधिकारी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed