{"_id":"5c1002eabdec2241607120e1","slug":"181544553194-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालय एडमिशन: पात्र विद्यार्थी 15 दिसंबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय विद्यालय एडमिशन: पात्र विद्यार्थी 15 दिसंबर तक करें आवेदन
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा छठी में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र-छात्राओं से सत्र 2019-20 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए है। पात्र अभ्यर्थी अब 15 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 6वीं के लिए चयन परीक्षा 6 अप्रैल 2019 को आयोजित करवाई जाएगी।
जवाहर नवोदय विद्यालय खारा खेड़ी के प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि कक्षा 6वीं के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2019 के लिए अभी तक 4405 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं, जबकि प्रथम चरण के लिए 5600 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। उन्होंने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने केवल प्रथम चरण के लिए अपना पंजीकरण किया है और दूसरे चरण को पूर्ण नहीं किया है, वे जल्द से जल्द अपने आवेदन पत्र में जरूरी जानकारी अपलोड कर उसे पूर्ण करें। उन्होंने विद्यार्थियों को स्पष्ट करते हुए बताया कि केवल प्रथम चरण में पंजीकरण करवाने से उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसके लिए जरूरी है कि वे बिना अंतिम तिथि का इंतजार किए उसे पूर्ण करे।