फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   लड़कियों के स्कूल को काम्पलैक्स बनाने का विरोध करेगा अध्यापक संघ

लड़कियों के स्कूल को काम्पलैक्स बनाने का विरोध करेगा अध्यापक संघ

Thu, 20 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
लड़कियों के स्कूल को काम्पलैक्स बनाने का विरोध करेगा अध्यापक संघ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखल मंडी के निर्माण की मांग को लेकर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं एसटीएफआई खंड जाखल कार्यकारिणी और जिला कमेटी का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी फतेहाबाद और उपायुक्त से मिला। प्रतिनिधिमंडल में राज्य प्रधान सीएन भारती, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बाटू, संगठन सचिव धर्मेन्द्र ढांडा जिला प्रधान सुरजीत दुसाद, सचिव कृष्ण नैन आदि पदाधिकारी शामिल हुए।

राज्य संगठन सचिव धर्मेन्द्र ढांडा ने बताया कि जाखल मंडी का यह स्कूल वर्ष 1920 में बतौर राजकीय प्राथमिक पाठशाला जाखल मंडी के नाम से खुला था। 1955 में मिडिल स्कूल, 1985 में हाई स्कूल और 1995 में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के रूप में अपग्रेड हुआ, लेकिन शिक्षा विभाग ने जर्जर हो चुकी बिल्डिंग को नष्ट करके नई बिल्डिंग बनाने की घोषणा की तथा इस स्कूल को जब तक नये कमरों का निर्माण नहीं हो जाता, जब तक इस स्कूल को हरियाणा सरकार ने साथ लगते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को दो शिफ्टों में लगाने की घोषणा की। 16 नवंबर 2016 को हरियाणा सरकार ने 4 करोड़ 61 लाख रुपये की घोषणा भी की और 1 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी करके 15 दिसंबर 2016 को शिलान्यास भी किया, लेकिन अब इस स्कूल की जगह पर हरियाणा सरकार कॉम्प्लेक्स बनाना चाहती हैं। पिछले 4 वर्षों से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की लड़कियां दोहरी शिफ्ट में पढ़ने को मजबूर हैं। हरियाणा सरकार के बेटी पढाओ, बेटी बचाओ के नारे की यहां पोल खुल रही है। हरियाणा सरकार समय रहते राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखल मंडी के कमरों का निर्माण करें, अन्यथा हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ जनहित के लिए जनता को साथ लेकर आंदोलन करने पर मजबूर होगा और इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed