{"_id":"5aef51ac4f1c1b3a0b8b8881","slug":"181525633452-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी का ईलाज करवाने के चक्कर में फंस गया झाडफ़ूंक वाले से, 27 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी का ईलाज करवाने के चक्कर में फंस गया झाडफ़ूंक वाले से, 27 लाख की ठगी
Updated Mon, 07 May 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
गांव डांगरा के एक किसान से अंधविश्वास के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उत्तरप्रदेश के मुज्जफरनगर निवासी राजा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव डांगरा निवासी किसान प्रेम सिंह ने बताया कि कुछ समय पूर्व उसकी पत्नी शारदा बीमार हुई थी, जिसके इलाज के लिए वह लगातार इधर से उधर घूम रहा था। लेकिन उसकी पत्नी का इलाज नहीं हो पा रहा था। उसने बताया कि कुछ समय पूर्व वह उत्तरप्रदेश के रहने वाले जोगीराम से मिला तथा उसकी पत्नी की बीमारी के बारे में बताया। जोगीराम ने उससे कहा कि उसकी पत्नी को भूत प्रेत की बाधा है और इसलिए वह बीमार चल रही है। इस बीमारी को दूर करने वाले राजा नामक व्यक्ति को वह जानता है, जो इसका इलाज कर देगा। पीड़ित को पूरे मामले में 27 लाख 21 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई है।
किसान ने बताया कि अक्तूबर 2017 को मुज्जफरनगर निवासी राजा उनके गांव में आया तथा कहा कि इसमें ओपरी पराई का असर है तथा आपके घर में खजाना दबा हुआ है। राजा ने कहा कि शारदा को ठीक करने के लिए हवन व पूजा करनी होगी जिस पर लगभग सवा 11 लाख रुपये खर्च होगा। इसी खर्च से खुदाई कर खजाना भी निकाला जाएगा। जिसके बाद राजा ने रात्रि के समय घर में खुदाई शुरू की तथा सुबह घर में हवन करना शुरू कर दिया। कुछ दिन बाद मकान में एक मटका मिला जिसके बाद दो सांप मिले। राजा ने कहा कि इन सांपों को वो अपने साथ ले जाएगा तथा इस मटके को साढ़े 5 माह बाद खोलना नहीं तो घर में किसी की मौत हो जाएगी।
विज्ञापन
प्रेम सिंह ने बताया 28 नवंबर को राजा दोबारा गांव डांगरा आया तथा कहा कि उसको रात्रि के समय सपना आया कि माता रानी का सोने का श्रृंगार करना है, जिसके लिए 10 लाख 35 हजार रुपये खर्च आएगा। उन्होंने कहा कि माता का शृंगार नहीं किया तो उसकी पत्नी पर दोबारा से भूत बाधा आ जाएगी तथा एक सप्ताह में किसी की मौत भी हो सकती है। जिसके बाद उन्होंने राजा को राशि दे दी। राजा एक सप्ताह बीतने के बाद दोबारा डांगरा आया तथा कहा कि जिस जोगीराम ने उन्हें मिलवाया तथा उसकी मौत हो गई है। उसने कहा कि हरिद्वार में जोगीराम की समाधि बनानी होगी जिस पर लगभग 5 लाख 61 हजार रुपये खर्च आएगा।
प्रेम सिंह ने बताया कि राजा ने अपने शातिर दिमाग का प्रयोग करते हुए परिवार के सदस्यों को राशि सहित यूपी के मुज्जफरनगर के गांव बिढौली में बुलाया। जहां उसने उसको रुपये दे दिए। इसके बाद जब मटका खोलने का समय आया तो उन्होंने राजा से संपर्क किया तो वह फोन पर टालमटोल करता रहा। लेकिन परिवार के सदस्य उसने फोन करते रहे तो उन्हें शक हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। परिजनों को इस पूरे केस में 27 लाख 21 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सदर पुलिस ने इस संबंध में राजा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।