फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   इस बार मॉर्निंग सेशन में होंगी बोर्ड की परीक्षाएं: जगबीर सिंह

इस बार मॉर्निंग सेशन में होंगी बोर्ड की परीक्षाएं: जगबीर सिंह

Sun, 21 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
इस बार मॉर्निंग सेशन में होंगी बोर्ड की परीक्षाएं: जगबीर सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा बोर्ड द्वारा 7 मार्च से 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू होंगी जो 3 अप्रैल तक चलेंगी। 8 मार्च से 30 मार्च तक दसवीं की परीक्षा चलेगी। इस बार पहली बार ऐसा होगा कि दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह के सेशन में की जाएंगी इससे पहले दो सेशन में परीक्षाएं ली जाती थी, जिससे अन्य कक्षाओं के छात्रों को परेशानी होती थी। बोर्ड चेयरमैन गांव बिढाईखेड़ा स्थित अपेक्स कालेज के कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पिछली बार की परीक्षाओं में बोर्ड द्वारा बोर्ड परीक्षा के इतिहास में सर्वाधिक 5ं353 केस नकल के पकड़े थे, जिनमें जिन बच्चो के पास पर्ची बरामद हुई थी।
8 लाख बच्चे देंगे परीक्षा
इस बार बोर्ड की परीक्षा में बोर्ड के इतिहास में पहली बार इतने विद्यार्थी लगभग 8 लाख 20 हजार बच्चे परीक्षा देंगे तथा एक परीक्षा केंद्र पर कम से कम 13 कमरों की जरूरत पड़ेगी, जिसके लिए बोर्ड की टीमें लगी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने यमुनानगर में बच्चे द्वारा अध्यापक की गोली मारकर हत्या मामले पर कहा कि बच्चों में नैतिक मूल्यों की कमी तथा संस्कारों की कमी के चलते ऐसी घटनाएं सामने आती हैं।
विज्ञापन

7 जनवरी को डाल दी एचटेट की ओएमआर शीट
बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि इस बार बोर्ड ने 7 जनवरी को सभी बच्चों की एचटेट की ओमार शीट डाल दी थी तथा शीट लेने के लिए फीस को घटाकर 500 से घटाकर 100 रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को बोर्ड द्वारा आंसर की भी अपलोड कर दी थी। जिससे कोई भी छात्र अपनी शीट व प्रश्र को मिलाकर देख सकता है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई भी ऐतरलाज हो बोर्ड में बता सकता है। चेयरमैन ने कहा कि 15 फरवरी तक एचटेट का परिणाम घोषित किए जाने की पूर्ण संभावना है। इस अवसर पर विनोद बांसल, जयदीप बराला, मनदीप बराला, प्रदीप सैन, नवदीप सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed