फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जिलेभर के रिटायर्ड कर्मचारियों ने डीसी कार्यालय पर डाला पड़ाव

जिलेभर के रिटायर्ड कर्मचारियों ने डीसी कार्यालय पर डाला पड़ाव

Wed, 27 Sep 2017 12:34 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
जिलेभर के रिटायर्ड कर्मचारियों ने डीसी कार्यालय पर डाला पड़ाव
मांगें पूरी करने के लिए रिटायर्ड कर्मचारियों ने की नारेबाजी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ तीन सालों से रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं को लेकर संघर्षरत है। अनेक बार हरियाणा सरकार को पत्र लिखे, व्यक्तिगत तौर पर सभी विधायकों, मंत्रियों से मिले, भूख हड़ताल और पड़ाव डाल कर ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई है। अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए रिटायर्ड कर्मचारियों ने फिर आंदोलन का रास्ता अपनाया है। इसी कड़ी में रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने फतेहाबाद में जिला उपायुक्त कार्यालय पर एक दिन का धरना दिया। इसमें सैकड़ों रिटायर्ड कर्मचारियों ने भाग लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान मदन लाल गुलेरिया ने की। संचालन जिला सचिव मा. ओमप्रकाश चौबारा ने किया।

धरने को संबोधित करते वक्ताओं ने मांग की कि सातवें वेतन आयोग को सभी बोर्ड, निगम, पालिकाओं, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं, सरकारी संस्थाओं के रिटायर्ड कर्मचारियों पर तुरंत लागू किया जाए। 70-75 वर्ष से ऊपर की उम्र के रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन 29 मार्च 2017 को मुख्यमंत्री के साथ बनी सहमति अनुसार 20 से 25 प्रतिशत बढ़ाई जाए। छह जुलाई 2017 को वित्त मंत्रालय भारत सरकार के पत्र में केंद्र सरकार द्वारा घोषित रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन की तर्ज पर हरियाणा के रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन में भी संशोधन किया जाए। संगठित, असंगठित सभी क्षेत्रों में पेंशन दी जाए, न्यूनतम पेंशन 12 हजार रुपये मासिक हो। इसके अलावा संघ ने तीन हजार रुपये मासिक मेडिकल भत्ता देने, एक जनवरी 2016 से पहले रिटायर्ड हुए कर्मचारियों की पेंशन संशोधित कर एक जनवरी 2006 की तर्ज पर पेंशन दें, 20 वर्ष की सेवा में पूरी पेंशन लाभ अंतिम वेतन पर एक जनवरी 2006 से लागू करने, महंगाई भत्ता बेसिक पेंशन की बजाय अंतिम वेतन के आधार पर देने, रिटायरमेंट के बाद भी बिजली भत्ता देने, फैमिली पेंशनरों को एलटीसी सुविधा देने, कार्यालय में उनके काम प्राथमिकता के आधार पर करने, स्वास्थ्य की निरंतरता में जांच करने की मांग की है। धरने में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर तीन अक्तूबर को हिसार में होने वाली किसान रैली में भाग लेने का निर्णय लिया गया। धरने को बलदेव, चरण सिंह, बलदेव, ओमप्रकाश भाटिया, हरभजन, भगवान सिंह लूणा, हरिचंद कंबोज, बनारसी दास मोंगा, बेगराज, अमर सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed