{"_id":"596130464f1c1b9a6b8b46be","slug":"181499541574-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर छपी तो आखिरकार जागा प्रशासन, ओवरब्रिज और फोरलेन की मरम्मत शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर छपी तो आखिरकार जागा प्रशासन, ओवरब्रिज और फोरलेन की मरम्मत शुरु
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
आखिरकार शहर के पास से गुजर रहे बाईपास और विभिन्न ओवरब्रिज की नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने सुध ले ही ली। शनिवार दोपहर से ही ओवरब्रिज के खड्डों और दरारों को भरने का काम भी शुरू कर दिया गया। अमर उजाला ने शनिवार के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए और उन्होंने बाईपास के मरम्मत का काम शुरू करवाया।
गौरतलब है कि जिले से गुजर रहे बाईपास में धांगड़ से लेकर दरियापुर तक बने ओवर ब्रिजों व सड़कों की हालत काफी खस्ता हो गई थी। सड़क पर जगह-जगह मोटी दरारें आ गई हैं तो कहीं-कहीं सड़क के बीचोंबीच गड्ढे बने हुए हैं। हालांकि, नेशनल हाईवे के अधिकारियों का तर्क था कि अभी तक टोल सिस्टम शुरू नहीं हुआ, जिस कारण इस रोड को अभी निर्माणाधीन ही माना जाएगा। लेकिन अब उन्होंने सड़क मरम्मत का काम शुरू करवा दिया है।
खस्ताहाल फोरलेन व ओवरब्रिज का मामला उपायुक्त डॉ. जेके आभीर के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरंत आदेश जारी किए। इसके बाद नेशनल हाईवे के अधिकारियों की नींद खुली और शनिवार को उन्होंने मरम्मत का काम शुरू करवा दिया।
विज्ञापन
खबर छपी तो जागा प्रशासन, ओवरब्रिज और फोरलेन की मरम्मत शुरू