फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   हथियार जमा न करवाने वालों के खिलाफ की जाएगी कानूनी कारज्वाई : थाना प्रभारी

हथियार जमा न करवाने वालों के खिलाफ की जाएगी कानूनी कारज्वाई : थाना प्रभारी

Tue, 12 Mar 2019 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
हथियार जमा न करवाने वालों के खिलाफ  की जाएगी कानूनी कारज्वाई : थाना प्रभारी
लाइसेंस धारक जमा कराए हथियार : थाना प्रभारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। लोकसभा चुनाव के चलते शस्त्र धारक जल्द से जल्द अपने हथियार थाने में जमा करवाएं। यह निर्देश रतिया शहर थाना प्रभारी अवतार सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि लाइसेंसधारकों ने अगर जल्दी अपने हथियार जमा नहीं करवाए तो उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशानुसार हथियार जमा न करवाने वाले लोगों के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने आम जनता से अपराधों की रोकथाम के लिए सहयोग की भी अपील की। उन्होंने कहा कि अगर जनता साथ दे तो अपराधियों पर नकेल कसी जा सकती है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे मिलजुलकर अपने वार्ड या गलियों में चौकीदार की व्यवस्था करें और गलियों में जहां तक संभव हो सके सीसीटीवी कैमरे लगवाने का प्रबंध करें। उन्होंने कहा कि वह समय-समय पर वार्ड के पार्षद, सामाजिक संस्थाओं व अन्य गणमान्य लोगों के साथ बैठकें करके जनता को आ रही समस्याओं को हल करने का प्रयास करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed