फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   परिवार में मौत होने पर शोक जताने गए जींद, पीछे बंद पड़े घर से चोरों ने उड़ाया डेढ़ लाख का माल

परिवार में मौत होने पर शोक जताने गए जींद, पीछे बंद पड़े घर से चोरों ने उड़ाया डेढ़ लाख का माल

Sun, 03 Mar 2019 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
परिवार में मौत होने पर शोक जताने गए जींद, पीछे बंद पड़े घर से चोरों ने उड़ाया डेढ़ लाख का माल
भतीजे की मौत की सूचना पर परिवार जींद गया, चोरों ने खंगाला घर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। शनिवार देर रात शहर के डीएसपी रोड स्थित तेहरिया मोहल्ले के एक बंद पड़े मकान पर धावा बोलकर लाखों का माल उड़ा लिया। वारदात के समय मकान मालिक व उसका परिवार जींद में अपने भतीजे की मौत की सूचना पर शोक व्यक्त करने गया हुआ था। मकान मालिक विक्रम सैनी ने बताया कि जैसे ही वह रविवार सुबह वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। कमरे में रखी अलमारी खुली हुई थी और कपड़े इधर-उधर बिखरे हुए थे। विक्रम सैनी के मुताबिक अज्ञात चोर उसके घर से 35 हजार रुपये नकदी, दो अंगूठी, एक सोने की चेन, सोने का ताबीज, 6 जोड़ी पाजेब चोरी करके ले गए हैं। चोरी गए जेवरात की कीमत सवा लाख रुपये बताई गई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो घटना को अंजाम देने से पहले चोरों ने बंद पड़े मकान की रेकी की और जब उन्हें पता चल गया कि अंदर कोई नहीं है तो शनिवार देर रात उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शहर पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी और सीन आफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटनास्थल से कुछ फिंगर प्रिंट भी लिए हैं। चोरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस टीमें आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। रविवार दोपहर बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

बंद पड़े मकान से चोरों ने कीमती सामान खंगाला है। इससे संदेह है कि उन्होंने मकान की अच्छे से रेकी करके ही इस घटना को अंजाम दिया है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर इस वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

सुरेंद्र कंबोज, शहर थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed