फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   दो घंटे की हड़ताल के बाद ही काम पर लौटे आईएमए के चिकित्सक, सुचारू रखी सेवाएं

दो घंटे की हड़ताल के बाद ही काम पर लौटे आईएमए के चिकित्सक, सुचारू रखी सेवाएं

Sun, 29 Jul 2018 12:38 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
दो घंटे की हड़ताल के बाद ही काम पर लौटे आईएमए के चिकित्सक, सुचारू रखी सेवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। एनएमसी बिल के विरोध में पूरे दिन की हड़ताल पर जाने का ऐलान कर फतेहाबाद के निजी चिकित्सक शनिवार को दो घंटे बाद ही काम पर लौट आए। एक दिन पहले आईएमए की ओर से ऐलान किया गया था कि बिल के विरोध में आईएमए के सभी चिकित्सक सारा दिन ओपीडी ठप्प रखकर बिल के खिलाफ ज्ञापन सौंपेंगे। लेकिन शनिवार सुबह एक बार फिर से सारा कार्यक्रम बदल दिया गया। इसके बाद नेशनल आईएमए की हड़ताल के समर्थन में निजी चिकित्सकों ने सुबह नौ बजे से 11 बजे तक हड़ताल की और इसके बाद सभी चिकित्सकों ने अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं शुरू कर दी।
आईएमए के अध्यक्ष डा. पवन मेहता व सचिव डा. रोहित बतरा ने बताया कि केंद्र सरकार के प्रस्तावित नेशनल मेडिकल बिल से केवल चिकित्सकों ही नहीं, बल्कि देश की जनता और खासकर भविष्य के मेडिकल विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा समस्या आएगी। उन्होंने कहा कि इस एक्ट के लागू होने के बाद डाक्टरी की पढ़ाई आम और मेधावी छात्रों की पहुंच से दूर हो जाएगी क्योंकि ये एक्ट प्राइवेट मेडिकल कालेजों को पेड सीट्स की संख्या बढ़ाने का अधिकार दे देगा। इसके अलावा चिकित्सकों पर नियंत्रण रखने के लिए अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा। इससे साफ संदेश ये है कि केंद्र सरकार शक्तियों को केंद्रीयकरण करना चाहती है जो किसी भी हालात में चिकित्सक समाज के हित में नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस एक्ट से महज कार्पोरेट चिकित्सा जगत को ही फायदा होगा जबकि छोटे शहरों में प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों को इससे खासा नुक्सान होगा।
विज्ञापन

शनिवार को आशंका जताई जा रही थी कि सारा दिन निजी चिकित्सकों की हड़ताल के चलते लोगों को खासी परेशानी आएगी, लेकिन चिकित्सकों द्वारा अपनी हड़ताल को सांकेतिक बनाते हुए महज दो घंटे तक सीमित करने से आम जनता को परेशानी नहीं आई। आईएमए ने चेतावनी दी है कि अगर तमाम विरोध के बावजूद केंद्र सरकार अपनी जिद नहीं छोड़ती तो आईएमए लंबे संघर्ष से भी पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed