{"_id":"5b33dbd14f1c1b8c278b8137","slug":"171530125265-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल भरो आंदोलन को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल भरो आंदोलन को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की बैठक
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा सफाई कर्मियों का आंदोलन : सुनील
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जब तक ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की सभी मांगों और समस्याओं का समाधान नही हो जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जिलेभर के ग्रामीण सफाई कर्मचारी सर्व कर्मचारी संघ के बैनर पर 28 जून को होने वाले जेल भरो में भाग लेंगे। इसके अलावा 15-16 जुलाई को जिला मुख्यालय पर 24 घण्टे का पड़ाव डाला जाएगा। यह बात ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन भट्टू ब्लाक प्रधान सुनील कुमार ने यहां आयोजित यूनियन की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों एवं समस्याओं को लेकर यूनियन का 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल विकास एंव पंचायत मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ से मिला। उन्होंने ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन द्वारा उठाई गई मांगों पर चर्चा करते हुए एक सप्ताह में सभी मांगों के समाधान का आश्वासन दिया है। सुनील ने कहा कि 2 से 4 जुलाई के बीच पंचायत मंत्री की अध्यक्षता में यूनियन नेताओं और विकास एंव पंचायत विभाग के प्रधान सचिव संजय जून समेत विभाग के आला अधिकारियों की मीटिंग होगी। इस मीटिंग में कर्मचारियों की समस्या के समाधान के लिए कदम उठाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जेल भरो आंदोलन के माध्यम से मांग की जाएगी कि विभाग द्वारा जारी 2 नवम्बर का पत्र तुरन्त वापस लिया जाए और बीडीपीओ के माध्यम से हर माह की 7 तारीख तक ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के बैंक खाते में वेतन दिया जाए। इसके अलावा सभी कर्मचारियों के लिए हाजरी कार्ड और पहचान पत्र जारी करने, बेगार पर पूर्णतया रोक लगाने, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने व तब तक 18 हजार मासिक न्यूनतम वेतन देने, स्थाई काम-स्थाई रोजगार व समान काम-समान वेतन का फार्मूला लागू करने, सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने, पीएफ, ईएसआई की सुविधा लागू करने, त्योहारी व अन्य अवकाश की सुविधा प्रदान करने, दुर्घटना होने पर न्यूनतम 5 लाख रुपये मुआवजा व मृतक परिवार के सदस्य को रोजगार देने, महिला कर्मचारियों को 6 माह के वेतन सहित प्रसुति लाभ देने, नाजायज तौर पर हटाये गये सभी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बकाया वेतन सहित काम पर वापस लेने, खाद्य सुरक्षा कानून के दायरे में जाने, आवास की गारन्टी, 400 की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी की भर्ती करने की मांग की जाएगी।