फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   कुलां में सड़क हादसा, 1 की मौत 2 घायल

कुलां में सड़क हादसा, 1 की मौत 2 घायल

Tue, 20 Mar 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
कुलां में सड़क हादसा, 1 की मौत 2 घायल
कुलां में सड़क हादसा, एक की मौत दो घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुलां। भूना से कुलां की ओर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क पर पैदल जा रहे दो प्रवासी मजदूरों को पीछे से टक्कर दे मारी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि एक मजदूर तो करीबन 20 फुट दूर उछलकर एक पेड़ से जा टकराया। इस प्रवासी मजदूर का सिर एक पेड़ से जा लगा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार भी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, कुलां स्थित रविन्द्रा स्ट्रा बोर्ड फैक्टरी में कार्य करने वाले 2 प्रवासी मजदूर देव नारायण पुत्र कामो राम निवासी ग्राम फुलकाहा जिला मध्यपुरा (बिहार) व मनोज कुमार निवासी ग्राम बैजनाथपुर जिला सारसा (बिहार) पैदल ही कुलां बैंक में से पैसे अपने परिजनों को पास भिजवाने के लिए जा रहे थे तो इस दौरान भूना से कुलां की तरफ आ रही एक कार ने पीछे से इन दोऌों को टक्कर मार दी। सड़क पर पैदल जा रहे इन दोनों मजदूरों को टक्कर मारने के बाद कार भी पेड़ से जा टकराई। इस सड़क दुर्घटना में प्रवासी मजदूर देव नारायण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा मजदूर मनोज व गांव जांडली खुर्द कार चालक दिनेश पुत्र इंद्रप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कार चालक को उपचार के लिए टोहाना व प्रवासी मजदूर को रतिया ले जाया गया। कार चालक की हालत ज्यादा गम्भीर होने के कारण उसे अग्रोहा मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed