{"_id":"59f0d5514f1c1b7a548b9034","slug":"171508955473-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल की दुर्दशा देख सरकार को कोसा पूर्व सीएम चौटाला के दोहते ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल की दुर्दशा देख सरकार को कोसा पूर्व सीएम चौटाला के दोहते ने
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
टोहाना में लगातार डेंगू के बढ़ते मरीजों की संख्या व प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम न उठाए जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के दोहते कुनाल कर्ण सिंह ने अस्पताल में मरीजों का हालचाल जाना। इस दौरान अस्पताल में फैली अव्यवस्था व डेंगू रोकथाम में प्रशासन द्वारा कोई कार्य न करने पर उन्होंने सरकार को कोसा। इस दौरान एसएमओ व कुनाल कर्ण सिंह में जमकर बहस भी हुई। जब कुनाल कर्ण सिंह ने अव्यवस्थाओं की बात कही तो एसएमओ ने कहा कि इसे राजनीतिक मुद्दा न बनाओ साहब! हमारे पास जितने चिक्तिसक हैं, हम काम चला रहे हैं लेकिन इसे राजनीति से न जोड़ा जाए। इनेलो नेता ने इस दौरान अस्पताल के आपातकालीन कक्ष, लेबोरेट्री, एसएमओ कक्ष एवं ओपीडी कक्ष का निरीक्षण किया।
कुनाल कर्ण सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के पास ताजमहल पर कमेंट करने के लिए समय है, लेकिन प्रदेश के अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने का समय नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले अनिल विज पानी की टंकियां पर चढ़कर पानी की जांच करते थे। सरकार तीन साल पूरे होने पर स्वर्ण जयंती कार्यक्रम मना रही है, लेकिन सरकार ऐसा कोई काम नहीं किया है जिसके लिए वो उत्सव मनाएं। इस दौरान उन्होंने कहा कि टोहाना नागरिक अस्पताल की इस दुर्दशा के लिए प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला एवं मंत्री अनिल विज जिम्मेदार है। कुणाल ने कहा कि वे सरकार से मांग करते हैं कि प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में ब्लाक स्तर पर डेंगू जांच करने की व्यवस्था करवाएं। कुनाल ने कहा कि क्षेत्र के निजी अस्पताल जैन समाधि, संगम अस्पताल, भाटिया नर्सिंग होम में मरीज भर्ती हैं, लेकिन यहां सुविधा न होने के कारण मरीज नहीं आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वे नवंबर माह तक 10 ऐसे मुद्दे लेकर आएंगे और सरकार की पोल खोलने का काम करेंगे। सरकार ने तीन साल में प्रदेश की जनता को दुखी कर दिया है। अस्पतालों में बाहर की दवाइयां लिखी जा रही हैं, गरीब आदमी अपने बच्चे के इलाज के लिए बाहर की दवाई कैसे लेकर आएगा। वहीं इस बारे में एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग ने बताया कि बुखार के मरीज यहां आ रहे हैं जिनका इलाज भी किया जा रहा है। इस मामले में राजनीति नहीं करनी चाहिए। इस अवसर पर नरेश नैन, महाराज सिंह कन्हडी, धर्मपाल, राजपाल सैनी, कमलजीत सोनी सहित अनेक इनेलो कार्यकर्ता मौजूद थे।