{"_id":"69419a5a8f27e80235081d73","slug":"1650-banned-capsules-and-tablets-recovered-from-grocery-store-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-145405-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: किराना दुकान से मिले 1650 प्रतिबंधित कैप्सूल व गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: किराना दुकान से मिले 1650 प्रतिबंधित कैप्सूल व गोलियां
Tue, 16 Dec 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
गांव महमदकी में किराना की दुकान में जांच करते हुए ड्रग इंस्पेक्टर,स्त्रोत अधिकारी
रतिया। गांव महमदकी स्थित किराना दुकान पर मंगलवार दोपहर को ड्रग इंस्पेक्टर धीरज कुमार व सदर थाना प्रभारी की टीम ने छापा मारा। जांच के दौरान टीम को वहां पर 1650 प्रतिबंधित कैप्सूल व गोलियां बरामद हुई। इस पर ड्रग इंस्पेक्टर ने कैप्सूल व गोलियां को सील कर दिया और दुकान संचालक महिला को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
रतिया सदर पुलिस को कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि गांव महमदकी में एक किराना दुकान पर महिला दुकानदार नशीली दवाइयां की बिक्री कर रही है। इस पर पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर को सूचना दी। सूचना मिलने पर ड्रग इंस्पेक्टर धीरज कुमार पुलिस टीम के साथ गांव में किराना स्टोर पर पहुंचे और जांच की। जांच में वहां पर 1500 प्रतिबंधित कैप्सूल और 150 गोलियां बरामद हुईं।
जब ड्रग इंस्पेक्टर ने महिला दुकानदार से इस बारे में पूछा तो वह कोई उचित जवाब नहीं दे पाई। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने महिला दुकानदार को नोटिस जारी जवाब तलब किया है। ड्रग इंस्पेक्टर का कहना है कि किराना दुकान पर ये दवाइयां नहीं बेची जा सकती। नोटिस का जवाब मिलने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं सदर थाना अध्यक्ष विजेंद्र सिंह का कहना है कि मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाइयां बेचने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर को सूचित किया गया था। ड्रग विभाग की तरफ से मामले में अगली कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी।