फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   सेसा समारोह के उपलक्ष्य में रामायण पाठ शुरू

सेसा समारोह के उपलक्ष्य में रामायण पाठ शुरू

Thu, 20 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
सेसा समारोह के उपलक्ष्य में रामायण पाठ शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। श्री अमर ज्योति मंदिर में 23 सितंबर से आयोजित किए जाने वाले सेसा समारोह के उपलक्ष्य में बुधवार को श्री रामायण जी का नवाहपरायण पाठ शुरू हुआ। इस अवसर पर पंचनद के जिला प्रधान राधाकृष्ण नारंग ने परिवार सहित पहुंचकर पूजा अर्चना की व मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया। मंदिर के विद्वान पुजारी द्वारा किए गए मंत्रोच्चारण व जय श्रीराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। साईं झूलेलाल जी महाराज और सांई अमर लाल जी महाराज के जयघोष से मंदिर प्रांगण गूंज उठा।

श्री अमर ज्योति मंदिर प्रबंधक समिति के प्रधान मेहरचंद गिल्होत्रा, वरिष्ठ उपप्रधान यश कुमार बजाज के अलावा समस्त पदाधिकारियों व श्रद्धालुओं ने भी पूजा अर्चना में भाग लिया और श्री झूलेलाल जी महाराज के चरणों में माथा टेककर आस्था व्यक्त की। श्रद्धालुओं ने श्री रामायण जी को शीश नवाकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। गद्दीनशीन माता प्रकाश देवी ठक्कर ने श्रद्धालुओं को सुखी जीवन का आशीर्वाद दिया। मंच संचालन लेखा परीक्षक साहिब दयाल वधवा ने किया। वधवा ने बताया कि 23 सितम्बर को दोपहर बाद 3 बजे ध्वजारोहण के साथ सेसा समारोह शुरू होगा। प्रमुख समाजसेवी एवं नगर पार्षद सतीश चराईपौत्रा ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ करेंगे। समारोह में रामसागर मुनि महाराज, संत मनसुख दास महाराज, संगीताचार्य ओमप्रकाश सरल श्री झूलेलाल जी महाराज की महिमा का गुणगान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed