फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   हुड्डा जनभ्रांति यात्रा से बना रहे हैं कांग्रेस हाईकमान पर दबाव: रणबीर शर्मा

हुड्डा जनभ्रांति यात्रा से बना रहे हैं कांग्रेस हाईकमान पर दबाव: रणबीर शर्मा

Thu, 26 Jul 2018 12:46 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
हुड्डा जनभ्रांति यात्रा से बना रहे हैं कांग्रेस हाईकमान पर दबाव: रणबीर शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व आईजी रणबीर सिंह शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जनक्रांति यात्रा को जन भ्रांति यात्रा करार देते हुए कहा है कि हुड्डा यह यात्रा हरियाणा वासियों के हित में नहीं बल्कि अशोक तंवर को अध्यक्ष पद से हटवाने के लिए पार्टी हाईकमान पर दबाव बनाने के लिए निकाल रहे हैं। वे बुधवार को विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इस अवसर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पूर्व प्रदेश सचिव ठाकुर राजिंदर सिंह ने अपने साथियों समेत कांग्रेस को अलविदा करके राष्ट्रीय लोकस्वराज पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया तो रणबीर सिंह शर्मा ने उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। रणबीर शर्मा ने कहा कि हुड्डा कांग्रेस हाईकमान पर दबाव बनाने के लिए अपनी जनभ्रांति यात्रा में भाड़े के लोगों को बुलाकर भीड़ जुटा रहे हैं। भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि आज पूरा हरियाणा जातिवाद की आग में जल रहा है और विकास के मामले में हरियाणा चार साल में चालीस वर्ष पीछे जा चुका है।
विज्ञापन

इसके बावजूद भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला नहर में छलांग लगाकर नियमों को तोड़ रहे हैं और सीएम हरियाणा की जनता के दुखों से बेखबर होकर राहगीरी के नाम पर समय बर्बाद कर रहे हैं। रणबीर सिंह शर्मा ने हरियाणा की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी हरियाणा के गांवों में गांव की सरकार तथा शहरों में शहर की सरकार का फार्मूला लेकर चल रही है। जिसके माध्यम से हर व्यक्ति को रोजगार तथा फैसले लेने का अधिकार आम जनता के पास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक स्वराज में जनता की उम्मीदों पर खरा न उतरने वाले जनप्रतिनिधि को वापस बुलाने का अधिकार भी जनता को दिया जाएगा। रणबीर सिंह शर्मा ने प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि हरियाणा के लोग कांग्रेस, भाजपा व इनेलो की सरकारों में बुरा दौर देख चुके हैं। इस अवसर पर सतीश शर्मा को आरएलपी की युवा इकाई का जिला अध्यक्ष तथा सतपाल शर्मा को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर रिसाल सिंह जांगड़ा समेत कई गणमान्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed