फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   लघुसचिवालय पर सारा दिन उलटा लहराया तिरंगा, फोटो खिंचा, तो दोपहर बाद किया ठीक

लघुसचिवालय पर सारा दिन उलटा लहराया तिरंगा, फोटो खिंचा, तो दोपहर बाद किया ठीक

Sat, 30 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
लघुसचिवालय पर सारा दिन उलटा लहराया तिरंगा, फोटो खिंचा, तो दोपहर बाद किया ठीक
लघु सचिवालय पर सारा दिन उलटा लहराया तिरंगा, फोटो खींची गई तो दोपहर बाद किया गया ठीक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। लघु सचिवालय में आए दिन कर्मचारियों की लापरवाही के चलते तिरंगे का अपमान हो रहा है। कई बार राष्ट्र ध्वज को उलटा फहरा दिया जाता है और लापरवाही में कर्मचारी यह भी नहीं देखते कि राष्ट्रीय ध्वज किस तरह से फहराया गया है। शुक्रवार को भी कमोबेश ऐसा ही नजारा दिखा। शुक्रवार सुबह से लेकर दोपहर बाद तक तिरंगा झंडा उलटा लहराया गया। नियम मुताबिक राष्ट्रध्वज तिरंगे का केसरिया रंग ऊपर और हरा रंग सबसे नीचे होना चाहिए लेकिन शुक्रवार को सारा दिन नियम विरूद्ध हरा रंग ऊपर की ओर और केसरिया रंग नीचे की ओर लहराता दिखा।
इस बारे में सूचना मिलने पर अमर उजाला की टीम ने लघु सचिवालय जाकर मौके पर देखा तो पाया कि तिरंगा उलटा लहराया गया है। इसके बाद अमर उजाला टीम द्वारा जब कर्मचारियों की लापरवाही को जब कैमरे में कैद करने की जानकारी अधिकारियों को मिली तो प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में तिरंगे को दोबारा उतारकर उसे सीधा किया गया। इसके बाद प्रशासन की ओर से तिरंगा उलटा लहराने वाले कर्मचारियों को लताड़ लगाते हुए काम में और गंभीरता बरतने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

%इस बारे में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा गया है और आगे से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। फिलहाल तिरंगे को सीधा कर ससम्मान दोबारा लहरा दिया गया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. हरदीप सिंह, जिला उपायुक्त, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed