{"_id":"5b143c394f1c1baf6e8b61e7","slug":"161528052793-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हादसों में एक की मौत, महिला सहित तीन अन्य घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हादसों में एक की मौत, महिला सहित तीन अन्य घायल, रेफर
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। फतेहाबाद में रविवार को दो अलग-अलग हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। उधर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना भूना रोड पर बाईपास के पास हुई। यहां पर दो ट्रक आपस में भिड़ गए जिसमें एक ट्रक ड्राइवर भगवंत निवासी कपूरथला की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार भगवंत सिलीगुड़ी से अबोहर चाय पत्ती लेकर जा रहा था। आगे चल रहे ट्रक में मक्का बताया गया है। अचानक अगले ट्रक ने ब्रैक मार दिए जिसके चलते पीछे से आ रहे भगवंत ट्रक पर अपना नियंत्रण नहीं रख सके और टक्कर हो गई।
एक अन्य घटना में बीघड़ रोड पर रविवार दोपहर को कार व मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। कार में सवार महिला चबलामोरी निवासी किरणबाला, बाइक सवार हरनाम सिंह कॉलोनी निवासी रिंकू तथा राकेश घायल हो गए हैं। तीनों को फतेहाबाद के सिविल अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया है।