{"_id":"5a3ff8434f1c1b193e8bab57","slug":"161514141763-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेक्टर से टकराया बाइक, मैकेनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेक्टर से टकराया बाइक, मैकेनिक की मौत
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
फतेहाबाद रोड पर गंाव हमजापुर के पास शनिवार देर रात्रि एक ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई । इस टक्कर में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस टीम ने रतिया के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई अमृतपाल की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश आरंभ कर दी है।
प्राप्त जानकारी अनुसार रतिया के वार्ड नंबर-7 निवासी 32 वर्षीय वीर सिंह जो की बिजली मैकेनिक का काम करता है, शनिवार देर शाम को फतेहाबाद रोड पर जा रहा था। जैसे ही वह हमजापुर के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रेक्टर से बाइक की टक्कर हो गई। इस टक्कर में जहां बाइक सवार वीर सिंह सड़क पर गिर गया। वहीं उक्त टक्कर में ट्रैक्टर भी पलट गया व ट्रैक्टर चालक मौका देखकर वहां से फरार हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
दिल्ली से चला भाई से मिलने, नहीं हो पाई मुलाकात
बताया गया है की मृतक वीर सिंह का भाई अमृतपाल दिल्ली में कार्यरत है और वह काफी दिनों से अपने भाई से नहीं मिला था। शनिवार को वह अपने भाई से मिलने के लिए रतिया आ रहा था। रास्ते में ही उसे भाई के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली तो वह सीधा रतिया अस्पताल पहुंच गया, लेकिन वीर सिंह दम तोड़ चुका था।