फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जिले को डीसी मिला, अब समैण को भी जगी सरपंच मिलने की उम्मीद

जिले को डीसी मिला, अब समैण को भी जगी सरपंच मिलने की उम्मीद

Sat, 24 Jun 2017 11:20 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
जिले को डीसी मिला, अब समैण को भी जगी सरपंच मिलने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
जल्द ही उपमंडल के सबसे बड़े गांव समैण को सरपंच मिलेगा। इस बात की जानकारी जिला फतेहाबाद के उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में दी। पिछले लंबे समय से उपायुक्त का पद खाली होने के चलते गांव समैण में कार्यवाहक सरपंच चुने जाने को लेकर भेजी गए पत्र पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी। जिसके चलते गांव में विकास पर ग्रहण लगा हुआ था। इस बारे में अमर उजाला से विशेष बातचीत में जिला उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने बताया कि गांव समैण के काफी कार्य सरपंच न होने से रुके हैं। गांव में सरपंच पद खाली होने के कारण ही खुले में शौचमुक्त बनाने के गंाव में बनाए सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कार्य भी है। आने वाले कुछ समय में गांव समैण को सरपंच मिलेगा जिससे लगभग एक साल से भी ज्यादा समय से अधर में लटके विकास कार्य पूरे होंगे व क्लस्टर योजना पर भी काम चलेगा।

सरपंच बर्खास्त के बाद से खाली है पद
पंचायती चुनावों में गांव समैण का सरपंच पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित था। सरपंच चुनाव के कुछ महीने बाद ही कागजात फर्जी होने के कारण सरपंच को बर्खास्त कर दिया था। जिसके बाद से अब तक गांव को सरपंच नहीं मिला। पंचायती राज एक्ट के अनुसार पंचायत खंड अधिकारी के द्वारा गांव के सभी पंचों को कार्यवाहक सरपंच के चुनाव के लिए आमंत्रित किया गया, जिसमें किसी एक पंच को अपने पक्ष में अन्य पंचों का बहुमत साबित करना था, लेकिन कई बैठकों के बाद भी कोई भी पंच अपने पक्ष में बहुमत साबित नहीं कर पाया। वहीं कुछ समय पूर्व गांव के पंच सत्यवान फौजी ने अपने पक्ष में बहुमत साबित करते हुए एक पत्र बीडीपीओ के माध्यम से जिला उपायुक्त के नाम भेजा लेकिन बीडीपीओ का स्थायी पद न होने के चलते कुछ दिन तो यहां पत्र लटकता रहा लेकिन जब फतेहाबाद पहुंचा तो वहां भी उपायुक्त की कुर्सी खाली मिली।
विज्ञापन



समैण को बनाया है क्लस्टर
गांव समैण को केन्द्र सरकार के द्वारा दी गई रूह अर्बन योजना के तहत उन पांच गांवों में चुना गया है जिनमें हरियाणा के पांच गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देने के लिए करोड़ों खर्च होंगे। योजना के तहत गांव का पूरा सर्वे हो चुका है और गांव को वे सभी सुविधाऐं दी जाएगी जो किसी अच्छे शहर में होती है। इस योजना के तहत गांव के विकास का पूरा रोड मैप बना लिया गया है। गांव समैण भी इस योजना में शामिल है लेकिन गांव में सरपंच पद खाली होने के कारण सभी कार्य बंद पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले को डीसी मिला, समैण को भी जगी सरपंच मिलने की उम्मीद
उपायुक्त डॉ. अभीर ने दिया आश्वासन, जल्द करवाया जाएगा सरपंच का चुनाव

24एफटीबीपी17 : एडीसी डॉ. जेके अभीर ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed