{"_id":"6908ed1c4779a52a580b8019","slug":"16-registry-uploaded-on-the-portal-in-the-district-morning-was-slow-only-five-could-be-done-by-evening-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-143079-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले में पोर्टल पर 16 रजिस्ट्री अपलोड, सुबह रहा धीमा, शाम तक हो पाईं पांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले में पोर्टल पर 16 रजिस्ट्री अपलोड, सुबह रहा धीमा, शाम तक हो पाईं पांच
Mon, 03 Nov 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के ई-दिशा केंद्र में पेपर लेस रजिस्ट्री के पहले दिन सर्वर नहीं चलने के कारण खाली पड़ी
फतेहाबाद। तहसीलों में पेपरलेस रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हो गई है लेकिन क्लर्क से लेकर तहसीलदार तक पोर्टल प्रक्रिया को नहीं समझ पा रहे है। सोमवार को दोपहर तक पोर्टल धीमा रहा, जब चला तो जिले में 16 में से 5 रजिस्ट्री ही हो पाई। इसमें तीन फतेहाबाद, एक रतिया और एक टोहाना में हो पाई।
दूसरी तरफ नई तकनीक के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन तहसील कार्यालयों में हेल्प डेस्क शुरू करने की तैयारी में है। तहसील में पहले दिन से ही पोर्टल में आई तकनीकी खराबी ने इस डिजिटल रजिस्ट्री पर ब्रेक लगा दी। सुबह कार्यालय खुलते ही स्टाफ ने जब सिस्टम पर काम शुरू करने की कोशिश की, तो पता चला कि रजिस्ट्रेशन पोर्टल ही नहीं चल रहा है। पूरा दिन कर्मचारी दोपहर तक पोर्टल के चलने का इंतजार करते रहे।
-- -- -- -
नकल व फर्द को लेकर आते रहे लोग
फतेहाबाद के ई-दिशा केंद्र में पेपरलेस रजिस्ट्री की शुरूआत नहीं हो पाई, वहीं कार्यालय में नकल व फर्द को लेकर सुबह से ही कार्यालय में भीड़ देखने को मिली। एक समय में नकल व फर्द को लेकर करीब 25 से 30 लोग आ रहे थे। फतेहाबाद में करीब 200 से अधिक लोगों ने सोमवार को फर्द को लेकर आवेदन किया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
पेपरलेस रजिस्ट्री शुरू, दो हुई दर्ज
टोहाना। डांगरा रोड स्थित लघु सचिवालय में स्थित तहसील परिसर में पेपरलेस रजिस्ट्री को लेकर पहले दिन दो रजिस्ट्री हुई। जिन्हें ऑनलाइन पूरा किया जाएगा। नायब तहसीलदार अनिल गौतम ने बताया कि पेपरलेस प्रणाली के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। ऑनलाइन रजिस्ट्री होने से काम में पारदर्शिता के साथ साथ काम में तेजी भी आएगी। सरकार की इस प्रणाली से रजिस्ट्री करवाकर उन्हें लाभ मिलेगा। तहसील में आए विनोद कुमार, मनजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पेपरलेस रजिस्ट्री शुरू करके नया आयाम स्थापित किया है जिससे आमजन को लाभ मिलेगा।
-- -- -- -- -- -
पहले दिन साइट रही धीमी, एक मात्र रजिस्ट्री हुई
रतिया। सरकार ने एक एक नवंबर से पेपरलेस रजिस्ट्री की शुरुआत होने के बाद दो दिन छुट्टी के चलते सोमवार को पहले दिन क्षेत्र में पेपरलेस रजिस्ट्री की शुरुआत की गई लेकिन पहले दिन विभाग की साइट धीमी होने के चलते तथा पूरी प्रक्रिया की जानकारी के अभाव में पूरे दिन में मात्र एक रजिस्ट्री ही हो पाई। पेपर प्रक्रिया के तहत क्षेत्र में प्रतिदिन 20 से 25 रजिस्ट्री होती थी। पेपरलेस रजिस्ट्री प्रक्रिया के तहत जहां नेटवर्क की समस्या का सामना पड़ा तो अभी पहला दिन होने के चलते कर्मचारी तकनीकी रूप से दक्ष नही हो पाए वही रजिस्ट्री तैयार करने ऑपरेटर भी इस तकनीक को भी अभी समझने में लगे हुए हैं पेपरलेस रजिस्ट्री का पहला दिन होने के चलते नायब तहसीलदार विचित्र नंद खुद पूरी प्रक्रिया को देखने में लगे रहे। रजिस्ट्री क्लर्क कृष्ण कुमार ने बताया कि अभी प्रक्रिया नई होने के चलते पहले दिन एक रजिस्ट्री करवाई गई है। उन्होंने माना कि पहले दिन साइट की समस्या व व नई प्रक्रिया होने के चलते रजिस्ट्री कम हुई है। सप्ताह भर में पेपरलेस प्रक्रिया की समझ आने के बाद पूर्व की तरह ही रजिस्ट्रियां होगी।
-- --
वकीलों की भी बने आईडी
रतिया बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गगनदीप गिल ने कहा कि जहां अर्जी नवीस की विभाग द्वारा एक स्पेशल आईडी बनाई गई है उसके तहत ही वकीलों की भी आईडी बनाई जानी चाहिए क्योंकि हरियाणा सरकार द्वारा चलाए गए नए रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर वकील की आईडी से केवल 5 ही रजिस्ट्री अपलोड कर सकते हैं इसलिए इस समस्या के हल के लिए वकील की ऑफिशियल आईडी बनाई जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में रतिया बार के वकील बुधवार को डीआरओ से मिलकर समस्या से अवगत करवाते हुए मामले में ज्ञापन भी देंगे