फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   155 new infected patients found including five employees of ADC office

एडीसी कार्यालय के पांच कर्मचारियों समेत 155 नए संक्रमित मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
155 new infected patients found including five employees of ADC office
फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में कोरोना का सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में एक ही दिन में कोरोना संक्रमण की दर सात फीसदी तक बढ़ गई। शनिवार को 155 नए कोरोना संक्रमित मिले। शुक्रवार को संक्रमण दर 23.87 फीसदी थी जबकि शनिवार को 30.69 पहुंच गई है। नए साल के 22 दिनों में यह पहला मौका रहा, जब संक्रमण दर सबसे अधिक रही। फिलहाल जिले में सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 560 हो गई है।
विज्ञापन

शनिवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में एडीसी कार्यालय के पांच कर्मचारियों और एसबीआई के अलग-अलग शाखाओं के दो कर्मचारियों समेत 155 लोगों की कोराना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रमितों में फतेहाबाद शहरी क्षेत्र में 42, टोहाना शहरी क्षेत्र में 18, रतिया में 34, भट्टू में 20, बड़ोपल में 12, भूना में 19 और जाखल में 10 कोरोना संक्रमित नए मरीज मिले हैं। हालांकि, राहत यह बनी हुई है कि अस्पताल में सिर्फ एक ही कोरोना संक्रमित दाखिल है। अन्य सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में ही रखा गया है। 80 मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें होम आइसोलेशन से मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

1168 लोगों को लगी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को 1168 लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई गई। इनमें से 60 साल से ऊपर की श्रेणी में 8 बुजुर्गों को कोविशील्ड की पहली डोज लगाई गई जबकि 71 बुजुर्गों को दूसरी डोज लगी। वहीं, सात बुजुर्गों ने कोवाक्सिन की दूसरी डोज लगवाई। 12 बुजुर्गों को कोविशील्ड की जबकि 12 ही बुजुर्गों को कोवाक्सिन की बूस्टर डोज लगाई गई। 45 से 59 आयु वर्ग की श्रेणी में 43 नागरिकों ने कोविशील्ड की पहली व 128 ने दूसरी डोज लगवाई। इसी आयु वर्ग में पांच लोगों ने कोवाक्सिन की पहली और पांच ने ही दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

154 किशोर-किशोरियों को लगी डोज
शनिवार को जिले में 15 से 17 आयु वर्ग के 154 किशोर और किशोरियों को कोवाक्सिन की पहली डोज लगाई गई। इसके अलावा 18 प्लस आयु वर्ग में 162 को कोविशील्ड की पहली जबकि 467 को दूसरी डोज लगाई गई। इसी आयु वर्ग के 29 युवाओं को कोवाक्सिन की पहली व 46 को दूसरी डोज लगी।

जिले में तीनों लहर में अब तक मिले संक्रमित
कुल सैंपल : 3 लाख 74 हजार 843
पॉजिटिव मिले : 18 हजार 890
निगेटिव मिले : 3 लाख 55 हजार 359
वेंटिंग सैंपल रिपोर्ट : 594
सक्रिय केस : 560
होम आइसोलेटिड : 559
कोरोना से मौत : 488
594 सैंपलों की आज आएगी रिपोर्ट :
कोरोना संक्रमण से संबंधित शनिवार को 505 सैंपल लिए गए हैं। इसमें आरटीपीसीआर के 370 जबकि एंटीजन 135 सैंपल शामिल है। लैब से अभी 594 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।
कोट
जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 155 नए केस मिले हैं। इस समय सक्रिय केसों की संख्या 560 है। अभी 594 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed