{"_id":"5c23d113bdec2256ff44c3f7","slug":"151545851155-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीटनाशक दवा चढने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीटनाशक दवा चढने से किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। सदर थाना क्षेत्र के गांव चिंदड में मंगलवार शाम को गेहूं की फसल में कीटनाशक का छिड़काव करते समय कीटनाशक दवा चढ़ने से किसान की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया।
एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि किसान रोहताश (36) मंगलवार की शाम को अपनी गेहूूं की फसल में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान उसे कीटनाशक दवा चढ़ गई जिससे उसे उल्टियां आने लगी। इसके बाद परिजनों ने उसे अग्रोहा मेडिकल दाखिल करवाया जहां इलाज के दौरान किसान रोहताश ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक रोहताश के भाई सुभाष के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।